फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   He used to talk 'swan' with him, i killed

वो ‘उससे’ बात करता था... इसलिए मैंने मार डाला

Wed, 26 Jul 2017 02:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Wed, 26 Jul 2017 02:39 PM IST
विज्ञापन
He used to talk 'swan' with him, i killed
हत्या का खुलासा

लिसाड़ीगेट में डेयरी संचालक अलाउद्दीन की हत्या अवैध संबंधों में हुई थी। पड़ोस की एक महिला से अलाउद्दीन और हत्यारोपी जानू उर्फ जान मोहम्मद के संबंध थे। जानू ने अलाउद्दीन को महिला से हंसकर बात करते देखा, तभी हत्या का प्लान बनाया। पुलिस ने महिला और हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


एसएसपी मंजिल सैनी दहल ने सोमवार को अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता कर डेयरी संचालक अलाउद्दीन की हत्या के आरोपी जानू उर्फ जान मोहम्मद और पड़ोसी महिला के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 18 जुलाई को सुबह लखीपुरा में अलाउद्दीन का शव डेयरी में मिला था। अलाउद्दीन के बेटे जावेद ने पड़ोसी और उसकी पत्नी को नामजद किया था। पुलिस की जांच में जानू उर्फ जान मोहम्मद का नाम आया। लिसाड़ीगेट थाने की पुलिस ने जानू को रविवार गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपी जानू ने बताया कि 17 जुलाई की शाम को अलाउद्दीन और पड़ोस की महिला बात कर रहे थे। उक्त महिला से अलाउद्दीन व जानू के अवैध संबंध थे। जानू ने उसको रास्ते से हटाने के लिए उसकी हत्या का प्लान बनाया। रात करीब दस बजे जानू महिला के घर पहुंचा। जहां से अलाउद्दीन की डेयरी पर पहुंचा, वहां वह छत पर सोया हुआ था। जानू ने उसे छत से धक्का देकर नीचे गिरा दिया। उसके बाद फिर लोहे की रॉड से वार कर उसे मार डाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुझको छोड़ सकती थी

He used to talk 'swan' with him, i killed
आरोपियों के बारे में जानकारी देती एसएसपी

पुलिस के मुताबिक आरोपी जानू ने बताया कि महिला का पति बाहर गया हुआ है। अलाउद्दीन का अहमदनगर में घर था, लेकिन ज्यादा समय डेयरी पर रहता था। जहां महिला से उसकी बात होती थी। उसके अंदेशा था कि अलाउद्दीन के चक्कर में अब महिला उसको छोड़ देगी। महिला दोनों की एक दूसरे से बुराई करती थी। महिला अब उसको घर आने से रोकने लगी थी।

साजिश करके मरवाए अब्बू
प्रेसवार्ता में अलाउद्दीन का बेटा जावेद और उसके परिजन भी पहुंच गए थे। जावेद का कहना कि उसके अब्बू को साजिश करके महिला ने मरवाया है। जानू के अलावा कुछ और भी युवक हत्या में शामिल हैं। जिनको पुलिस बचा रही है। जिस पर एसएसपी ने कहा कि अभी जांच चल रही है। किसी को नहीं छोड़ेंगे। पुलिस ने आला कत्ल भी बरामद किया है।

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed