फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   hatya karke faik di laash

नाले में एक युवक की लाश मिलने से सनसनी, पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप

Wed, 04 Jan 2017 12:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Updated Wed, 04 Jan 2017 12:09 PM IST
विज्ञापन
hatya karke faik di laash
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

शहर में आए दिन हत्या कर नालों में शव फेंके जा रहे हैं, लेकिन पुलिस और प्रशासनिक अफसर मूंदे बैठे हैं। मंगलवार दोपहर लिसाड़ीगेट में फिर नाले में एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। करीब दो घंटे बाद युवक की पहचान हुई। युवक 28 दिसंबर से लापता था।

विज्ञापन


लिसाड़ी रोड स्थित खुशहाल नगर नाले में मंगलवार दोपहर तीन बजे बच्चों ने एक लाश को तैरते देखा। बच्चों ने शोर मचाया तो वहां से गुजर रहे रालोद नेता फुरकान अपने कार्यकर्ताओं के साथ रुक गए। नाले में युवक की लाश देख फुरकान ने सीओ कोतवाली को फोन कर इसकी जानकारी दी। जिस पर पिलोखड़ी चौकी से पुलिसकर्मी वहां पर पहुंचे। पुलिस ने लोगों की मदद से युवक की लाश को नाले से निकाला। युवक की जेब में एक पर्स और मोबाइल मिला। पर्स में 600 सौ रुपये और डायरी थी। नाले में लाश मिलने की सूचना लिसाड़ीगेट इलाके में आग की तरह फैली। इसी दौरान युवक की पहचान मोईन (25) पुत्र साबिर निवासी श्यामनगर हरी मस्जिद लिसाड़ीगेट के रूप में हुई।
विज्ञापन


परिजनों का आरोप, पुलिस ने की लापरवाही
परिजनों ने लिसाड़ीगेट की पिलोखड़ी चौकी पर तैनात पुलिस कर्मियों पर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि मोईन 28 दिसंबर से लापता थे। एक जनवरी को परिजनों ने पिल्लोखड़ी चौकी में मोईन की गुमशुदगी दर्ज हुई थी। इसके बावजूद पुलिस ने उसको तलाशने का कोई प्रयास नहीं किया। मोईन की हत्या पुलिस की लापरवाही के चलते हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपहरण करते ही हुई हत्या
पुलिस का अंदेशा है कि मोईन की हत्या अपहरण होते ही आरोपियों ने कर दी। क्योंकि नाले में मिली लाश करीब पांच दिन पुरानी लग रही है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी है कि आखिर मोईन का किससे विवाद चल रहा था। हालांकि परिजनों ने अभी किसी का नाम पुलिस को नहीं बताया है।


रोजाना नाले में मिल रही लाश
शहर में नालों में लाश मिलने का सिलसिला बंद नहीं हो रहा। सोमवार को मेडिकल स्थित मंशा देवी मंदिर के पास नाले में एक शव मिला था। इसके अलावा ओडियन नाले में, लिसाड़ीगेट में, नौचंदी इलाके में, मेडिकल, पल्लवपुरम समेत कई क्षेत्र में लाश मिल चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed