फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   gokshi near the pond on bijli bamba bypass, bkheda

बिजली बंबा बाईपास पर तालाब के पास गोकशी, बखेड़ा

Sat, 09 Feb 2019 02:25 AM IST
Gaurav sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Gaurav sharma Updated Sat, 09 Feb 2019 02:25 AM IST
विज्ञापन
gokshi near the pond on bijli bamba bypass, bkheda
मेरठ - फोटो : meerut
 बिजली बंबा बाईपास स्थित ततीना गांव के पास तालाब के किनारे शुक्रवार रात गोकशी की घटना के बाद सांप्रदायिक तनाव हो गया। एक फार्म हाउस में आए बारातियों ने गोकशी होती देखी तो बखेड़ा खड़ा कर दिया। मौके पर पहुंचे बाराती व ग्रामीण गोकशी करने वालों के पीछे दौड़ पड़े। एक आरोपी को लोगों ने पकड़कर उसकी जमकर धुनाई की। सूचना पर सीओ ब्रह्मपुरी और आठ थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। देर रात तक पुलिस फरार दो आरोपियों की तलाश में कांबिंग करती रही। थाना परतापुर पर तीन नामजद और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ गोकशी और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार परतापुर थानाक्षेत्र के ततीना गांव के पास तालाब के किनारे टेंपो से तीन युवक दो गायों को लेकर पहुंचे। रात करीब 9 बजे तीनों युवकों ने दोनों गाय काट दीं। बिजली बंबा बाईपास स्थित एक फार्म हाउस में आए पांच बाराती घूमते हुए ततीना गांव की तरफ जा रहे थे। तालाब के पास टेंपो को खड़ा देखकर उनको संदेह हुआ। इससे पहले बाराती वहां पर जाते कि तीनों लोग टेंपो को छोड़कर भागने लगे। जिस पर बारातियों ने शोर मचाते हुए उनका पीछा किया। आवाज सुनकर ततीना गांव के ग्रामीण भी वहां पहुंचे।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने एक आरोपी को पकड़ लिया। मौके पर जाकर देखा तो दोनों गाय कटी हुई हालत में पड़ी थीं। जिसे देखकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने आरोपी को जमकर पीटा और पुलिस को सूचना दे दी। गोकशी की सूचना मिलने पर सीओ ब्रह्मपुरी हरिमोहन सिंह, इंस्पेक्टर परतापुर, इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट, इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी को ग्रामीणों से छुड़ाकर परतापुर थाने भेजा। पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी कासिफ पुत्र शौकत निवासी बांस वाली गली ब्रह्मपुरी है। जबकि फरार आरोपी दानिश निवासी लिसाड़ी गेट और नाजिम उर्फ गोलू निवासी भूमिया का पुुल ब्रह्मपुरी समेत पांच आरोपी बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नारेबाजी होते ही माहौल गर्माया
गोकशी होने पर ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी, जिससे माहौल गरमा गया। गोकशी का आरोपी कासिफ ग्रामीणों के कब्जे में था,  उसको वह मार देंगे। इसकी खबर लगते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। मामला डीआईजी तक पहुंचा। डीआईजी ने तुरंत पुलिस फोर्स को मौके पर रवाना किया। इससे पहले भी गोकशी को लेकर कई बार माहौल गर्माया है।
एनकाउंटर करने की शर्त पर देंगे
ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी कि गोकशी करते एक आरोपी को रंगेहाथ पकड़ लिया है। पुलिस यहां आए और उसका एनकाउंटर करे। इसी शर्त पर पुलिस को देंगे। ग्रामीणों में गोकशी होने पर जबरदस्त आक्रोश था।
आरोपी के पक्ष से भी पहुंचे लोग
गोकशी होने पर सांप्रदायिक तनाव की स्थिति भी बन गई थी। आरोपी कासिफ के पकड़े जाने और उसकी ग्रामीणों द्वारा पिटाई करने की सूचना आरोपी पक्ष के लोगों को लगी तो वह भी बिजली बंबा बाईपास पर पहुंच गए थे। गनीमत रही कि उनका आमना सामना ग्रामीणों से नहीं हुआ, अन्यथा माहौल गरमा सकता था।
सादी वर्दी में पुलिस वालों ने बचाई जान
ग्रामीणों ने बताया कि टेंपो छोड़कर कासिफ व उसके साथी अलग-अलग दिशाओं में भागे। तालाब से बिजली बंबा बाईपास मार्ग घटनास्थल से करीब एक किमी दूर था। कासिफ बिजली बंबा बाईपास वाले मार्ग की तरफ भागा। जहां दूर तक रास्ता साफ था। बारातियों ने बाइक दौड़ाकर कासिफ को पकड़ा। लोग आरोपी को पीट रहे थे, गनीमत रही कि सादी वर्दी में दो पुलिस वाले सही वक्त पर पहुंच गए। उन्होंने आरोपी की जान बचा ली। उन्हीं ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी। ग्रामीण उनको बाराती मानते रहे। बाद में पता चला कि वह दोनों सिपाही थे, जोकि वहां से गुजर रहे थे।

हल्ला मचा, लखनऊ तक गूंज
बिजली बंबा बाईपास पर गोकशी का हल्ला ऐसा मचा कि लखनऊ तक गूंज हो गई। फोन घनघनाने शुरू हो गए। एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया कि एक आरोपी कासिफ को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में कांबिंग कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed