फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   gitanjali ki giraftari ke baadgangwar ki aashanka

गीतांजलि की गिरफ्तारी के बाद गैंगवार की आशंका

Wed, 04 May 2016 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 04 May 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
gitanjali ki giraftari ke baadgangwar ki aashanka
गीतांजली - फोटो : अमर उजाला
कुख्यात योगेश भदौड़ा और ऊधमसिंह के बीच दोबारा गैंगवार होने की आशंका बढ़ गई है। ऊधम की पत्नी गीतांजलि की गिरफ्तारी के बाद गैंग का टारगेट भदौड़ा के साथी हैं।
विज्ञापन

ऊधम के शूटर मनीष उर्फ अन्ना ने बागपत कचहरी में योगेश भदौड़ा समेत कई अपराधियों की हत्या करने की चेतावनी दी है। मामले की जानकारी लगने पर आईजी और डीआईजी ने दोनों गैंग के शूटरों का रिकॉर्ड खंगालना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


गीतांजलि और चार शार्प शूटर विदित विहान, अनिल कुमार, फकरूद्दीन उर्फ भूरा, और अंबुज चौहान की गिरफ्तारी के बाद ऊधम गैंग में खलबली मच गई है। मंगलवार को ऊधम का शूटर मनीष उर्फ अन्ना बागपत कचहरी में पेशी पर आया था। उसने चेतावनी दी कि जेल से छूटने के बाद योगेश भदौड़ा और उसके मददगारों से निपटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्ना की चेतावनी के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है। पुलिस के अधिकारी भी योगेश और ऊधम में दोबारा से गैंगवार छिड़ने का अंदेशा जताने लगे हैं। अन्ना ने मीडिया से फोन पर बातचीत की। उसने कहा कि गीतांजलि को मोहरा बनाकर विरोधी गैंग सक्रिय होना चाहता है। इससे पहले ऊधम की मां सुमित्रा ने आरोप लगाया था कि गीतांजलि की योगेश भदौड़ा, सुंदर भाटी और एक सपा नेता की मिलीभगत से गिरफ्तारी हुई है।
 
जेल से चलता है गैंग

योगेश भदौड़ा और ऊधमसिंह जेल से ही गैंग चला रहे हैं। इसकी जानकारी पुलिस, प्रशासन और जेल प्रशासन को भी है, बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होती। आईजी ने सोमवार को प्रेसवार्ता में बताया था कि फकरूद्दीन उर्फ भूरा की मुलाकात ऊधम से जेल में हुई थी। ऊधम ने तभी उसको रंगदारी मांगने का जिम्मा सौंपा था। फकरूद्दीन ने ऊधम गैंग को सक्रिय रखने के लिए डॉक्टर, व्यापारी और उद्योगपति से रंगदारी मांगनी शुरू कर दी थी।
 
मेरठ और बिजनौर जेल पर नजर

योगेश भदौड़ा सिद्धार्थनगर और ऊधमसिंह लखनऊ जेल में बंद है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिला पंचायत चुनाव से पहले योगेश मेरठ जेल में और ऊधम बिजनौर जेल में बंद था। दोनों ने कई आपराधिक वारदात कराईं। पुलिस मेरठ और बिजनौर जेल में बंद इन दोनों कुख्यातों के शूटरों पर नजर लगाए है। जेल से छूटे शूटरों का रिकॉर्ड भी खंगालना शुरू कर दिया है।


मेरठ कोर्ट में गीतांजलि पेश
एसटीएफ ने लखनऊ से ऊधम की पत्नी गीतांजलि को गिरफ्तार किया। मंगलवार को रोहटा पुलिस ने गीतांजलि को कोर्ट में पेश करने के बाद जिला जेल भेजा। पुलिस ने बताया कि जानलेवा हमले के मामले में गीतांजलि सरधना थाने से वांछित थी, जिसकी विवेचना रोहटा थाना पुलिस कर रही थी। सवाल उठता है कि पुलिस ने गीतांजलि को ऊधम गैंग चलाने के मामले में गिरफ्तार किया, लेकिन जेल सरधना थाने में जानलेवा हमले के मामले में जेल भेजा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed