फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Girlfriends family created dangerous plot, lover killed in a vicious manner

प्रेमिका के परिजनों ने रची खतरनाक साजिश, शातिराना तरीके से किया प्रेमी का कत्ल

Mon, 05 Jun 2017 07:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर Updated Mon, 05 Jun 2017 07:21 PM IST
विज्ञापन
Girlfriends family created dangerous plot, lover killed in a vicious manner
प्रेमी का कत्ल

सहारनपुर में एक ऐसा मामला सामने आया है कि प्रेमिका के परिजनों ने पहले तो खतरनाक साजिश रची और उसके बाद शातिराना तरीके से प्रेमी को मार डाला। पढ़ें पूरी कहानी।

विज्ञापन


सहारनपुर में बेटी के प्रेम प्रसंग से खफा उसके परिजनों ने प्रेमी की हत्या कर दी। युवक को फोन करके पहले प्रेमिका के घर बुलाया गया। इसके बाद किसी भारी चीज से सिर पर वार कर उसकी जान ली गई। इसके बाद शव को चिलकाना क्षेत्र के गांव कातला के जंगल में फेंक दिया गया। यह भी शक जताया गया है कि सिर पर प्रहार से पहले युवक को जहरीला पदार्थ दिया गया। इसका सच जानने के लिए शव का विसरा जांच को भेजा जाएगा। पुलिस ने मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


रामपुर मनिहारन थाना क्षेत्र के गांव रेड़ी मलकपुर निवासी रवि (25) पुत्र महावीर सैनी शहर के हकीकत नगर में पानी की टंकी के पास फिजियोथैरेपी क्लीनिक चलाता था। युवक के पिता महावीर सैनी ने बताया कि रविवार को गांव में गंगा दशहरा मेला होने के कारण वह घर पर ही था। दोपहर लगभग 2 बजे उसके पास किसी का फोन आया और उसे गौरव गैस एजेंसी पर बुलाया। वह अपने साथी राधेश्याम के साथ बाइक पर बैठकर घर से चला गया। शाम को राधेश्याम ने उन्हें फोन कर बताया कि रवि उसे खड़ा करके कहीं चला गया और फिर नहीं लौटा। परिजनों ने शाम से ही रवि की तलाश शुरू कर दी। लेकिन रवि का पता नहीं चल सका। रात को महावीर सैनी ने सदर बाजार कोतवाली में रवि की गुमशुदगी दर्ज करा दी।      
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार सुबह कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि चिलकाना थाना क्षेत्र के गांव कातला के पास एक युवक का शव पड़ा हुआ है। चिलकाना और सदर पुलिस वहां पहुंची। रवि के परिजनों को बुलाकर शिनाख्त कराई। रवि का शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

एक घर में गया था, फिर नहीं आया

Girlfriends family created dangerous plot, lover killed in a vicious manner
प्रेमिका के परिजनों ने किया प्रेमी का कत्ल

पुलिस ने रवि के साथी राधेश्याम से घटना के बारे में जानकारी ली। पुलिस के अनुसार राधेश्याम ने बताया कि रवि हकीकत नगर स्थित पंजाबी बाग में एक गली के कोने पर पहुंचा और अपनी बाइक उसे देकर कहा कि वह किसी से मिलने के लिए गली में ही स्थित एक मकान में जा रहा है। थोड़ी ही देर में वह आ जाएगा। वह यहीं उसका इंतजार करे। लेकिन वह दो घंटे तक नहीं लौटा तो वह बाइक लेकर पूरी गली में घूम आया। लेकिन उसे रवि कहीं नजर नहीं आया। इसके बाद उसने परिजनों को सूचना दी।      

प्रेमिका के घर में घुसने के बाद नहीं लौटा रवि
पुलिस के अनुसार रवि का पंजाबी बाग में ही एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। रवि उससे मिलने के लिए उसके घर में चला गया। इसका पता प्रेमिका के परिजनों को चल गया। परिजनों ने युवक को घर बुलवाकर उसकी हत्या कर दी और उसके शव को जंगल में फेंक दिया। उसके बाद घर का ताला लगाकर फरार हो गए। जिस समय रवि प्रेमिका के मकान में गया था, उस समय सभी लोग मौजूद थे। लेकिन बाद में उस मकान पर ताला लटक गया। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया है।      

युवक को जहर देने की भी आशंका
पुलिस के मुताबिक युवक के सिर पर प्रहार से पहले जहरीला पदार्थ खिलाने की भी आशंका है। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर से अधिक खून बहने का कारण ही स्पष्ट हो सका है। इसलिए जहरीले पदार्थ की स्थिति जानने के लिए शव का विसरा जांच को भिजवाया जाएगा।

प्रेम-प्रसंग में ली गई जान : एसएसपी
एसएसपी बबलू कुमार का कहना है कि मामला प्रेम प्रसंग का है। रवि की हत्या प्रेम-प्रसंग के चलते ही की गई है। हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही पूरा खुलासा किया जाएगा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed