{"_id":"de4bf8c2a4b926a2132167704eb515e7","slug":"gang-rap-in-meerut-hindi-news-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्लिप बनाकर छात्रा को ब्लैकमेल करते थे आरोपी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्लिप बनाकर छात्रा को ब्लैकमेल करते थे आरोपी
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Thu, 28 Jan 2016 02:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लेखपाल की नौकरी दिलाने का झांसा देकर आरोपियों ने छात्रा से दुष्कर्म कर उसकी वीडियो क्लिप भी बना ली। इसके जरिये आरोपी पांच साल तक छात्रा को ब्लैकमेल करते रहे। सोमवार को मेडिकल थाने में रिपोर्ट दर्ज होने पर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जबकि, चार अन्य नामजद आरोपियों की तलाश में पुलिस ने दबिश तक नहीं दी।
मामला पांच साल पुराना है।
मेडिकल थानाक्षेत्र की छात्रा की जान-पहचान अवनीश उर्फ सोनू निवासी हनुमान विहार से हुई। आरोप है कि सोनू ने छात्रा को लेखपाल की नौकरी दिलाने के नाम पर पांच लाख रुपये की ठगी कर ली। आरोपी सोनू छात्रा को बहला-फुसलाकर हरिद्वार समेत कई जगहों पर ले गया, जहां उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। सोनू के साथ उसके दोस्त दीपक भाटी, परवेश, धर्मेंद्र गुर्जर और संजय तोमर ने भी उसके साथ हैवानियत की।
जुर्म की इंतहा होने पर पीड़ित छात्रा ने सोमवार को मेडिकल थाने में पांचों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करा दिया। इस पर पुलिस ने मुख्य आरोपी सोनू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का है। लेकिन, छात्रा ने ठगी, दुष्कर्म और कुकर्म की धाराओं में केस दर्ज कराया है। एसओ मेडिकल बचन सिंह सिरोही ने बताया कि मामला संदिग्ध है। जांच के बाद अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। छात्रा के 164 के बयान कराए जाएंगे।
विज्ञापन
समाजवादी छात्रसभा से जुड़े आरोपी
नामजद आरोपी धर्मेंद्र गुर्जर समाजवादी छात्रसभा से जुड़ा है। शहर में उसके पोस्टर भी लगे हैं। दुष्कर्म के मामले में नामजद होने पर छात्रनेताओं ने मेडिकल पुलिस को फोन कर धर्मेंद्र को बेकसूर बताया। इस दबाव के चलते पुलिस ने धर्मेंद्र समेत अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश भी नहीं दी है।
सुबूत जुटाने हरिद्वार जाएगी पुलिस
पुलिस ने बताया कि तहरीर में छात्रा ने एक दिसंबर 2015 को हरिद्वार के होटल में हैवानियत होना बताया है। पुलिस हरिद्वार जाकर जांच करेगी और वहां से सुबूत भी जुटाएगी। इसके बाद एक जनवरी को आरोपी सोनू छात्रा को उठाकर अपने घर ले गया, जहां उसके दोस्तों ने भी उसे हवस का शिकार बनाया।
मुझे बचाओ, नहीं तो मार देंगे
रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद छात्रा की जान को खतरा बढ़ गया है। पीड़ित छात्रा ने बताया कि आरोपी लगातार उसे जान से मारने की धमकी दे रहे है। उसने पुलिस से सुरक्षा मांगी है। पुलिस का कहना है कि छात्रा की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस सतर्क है। जांच के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।