फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Former cricketer Praveen Kumar beaten up father and son in meerut

पूर्व क्रिकेटर प्रवीण कुमार ने पिता-पुत्र को पीटा, ये था मामला

Sat, 14 Dec 2019 07:03 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 14 Dec 2019 07:03 PM IST
विज्ञापन
Former cricketer Praveen Kumar beaten up father and son in meerut
क्रिकेटर प्रवीण कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

मेरठ में बागपत रोड स्थित मुलताननगर में शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय पूर्व क्रिकेटर प्रवीण कुमार ने सरेआम गुंडागर्दी की। स्कूल बस से बच्चे उतर रहे थे, तभी पीके अपनी गाड़ी लेकर वहां पहुंचे। सड़क से स्कूल की बस हटाने में थोड़ी देरी होने पर पीके ने आपा खोया। गाली-गलौज करने पर एक बच्चे के पिता से मारपीट कर दी। बच्चे को भी धक्का दे दिया। पीके ने पिता पुत्र से मारपीट कर दी। 

विज्ञापन


वहीं इसकी जानकारी लगते ही लोगों की भीड़ लगी। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पीके को पुलिस ने नशे में बताया है, जिसकी तलाश में पुलिस ने कई जगहों पर दबिश दी। वह हत्थे नहीं चढ़ा। 
विज्ञापन


टीपीनगर थानाक्षेत्र के मुलताननगर निवासी दीपक शर्मा का बेटा यशवर्द्धन मेरठ पब्लिक स्कूल में पढ़ता है। स्कूल बस रोजाना की तरह शनिवार को यशवर्द्धन और अन्य बच्चों को छोड़ने मुलतान नगर गई थी। दोपहर को दीपक शर्मा अपने बेटे को स्कूल से लेने के लिये बागपत रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास आए थे। यशवर्द्धन बस से उतर रहे थे, तभी पूर्व क्रिकेटर प्रवीण कुमार अपनी कार लेकर वहां पहुंचे। रास्ते में स्कूल बस खड़ी होने के चलते प्रवीण कुमार बार बार अपनी गाड़ी का होरन बजाने लगे। स्कूल बस हटने में थोड़ी सी देर क्या हुई कि पीके गाड़ी से उतरकर दीपक शर्मा के संग गाली गलौज करने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि दीपक के विरोध करने पर पीके ने उसके साथ मारपीट कर दी। यशवर्द्धन को भी धक्का देकर गिरा दिया। जिसमें पिता पुत्र को चोट आ गई। लोगों ने शोर मचाकर हंगामा करना शुरू कर दिया। पीके वहां से निकाल गए। इसकी सूचना पर टीपीनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दीपक व उसके बेटे का मेडिकल परीक्षण कराया। पुलिस ने बताया है कि दीपक की उंगली में फेक्चर आ गया है। 

इसके बाद पुलिस ने दीपक से तहरीर लेकर पीके की तलाश में दबिश दी, लेकिन कोई भी सुराग नहीं लगा। सीओ ब्रह्मपुरी चक्रपाणि त्रिपाठी का कहना है कि पीके के खिलाफ तहरीर आ गई है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज होगा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed