फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Firing in Meerut

मेरठ के ब्रहमपुरी में दो गुटों के बीच फायरिंग, दो घायल

Sun, 13 Mar 2016 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Sun, 13 Mar 2016 02:15 AM IST
विज्ञापन
 Firing in Meerut
crime - फोटो : file

 ब्रह्मपुरी में चर्चित ट्रिपल मर्डर को लेकर एक बार फिर शनिवार शाम को दो गुटों में आमने-सामने गोलियां चली। एक युवक के सीने में तो दूसरे युवक के पैर में गोली लगी है। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


ब्रह्मपुरी थानाक्षेत्र के मास्टर कॉलोनी गली नंबर-1 में किराना स्टोर मालिक सतेंद्र गोयल के बेटे गोल्डी गोयल और मोहित शर्मा उर्फ मोनू पुत्र नरेंद्र शर्मा में ट्रिपल मर्डर को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप कि मोहित शर्मा ने तीनों युवक के मरने वाले युवकों की ओर से पैरवी करने की बात कही और गोल्डी को गोली मार दी। इसकी सूचना पर गोल्डी का दोस्त वहां पहुंचा। उसने मोहित को गोली मारी। गोल्डी के सीने में और मोहित के पैर में गोली लगी।
विज्ञापन


सूचना पर दोनों के परिजन मौके पर पहुंचे। गोल्डी को केएमसी हॉस्पिटल और मोहित को दयानंद नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। सूचना पर ब्रह्मपुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों घायलों के बयान दर्ज किए। गोल्डी के भाई वीशू का आरोप है कि मोहित ने उसके भाई को गोली मारने के बाद खुद ही अपने पैर में गोली मारी है। एसओ ब्रह्मपुरी सतेंद्र यादव का कहना है कि जांच हो रही है। देर रात तक दोनों परिवार एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है ट्रिपल मर्डर
एक नवंबर 2014 में ब्रह्मपुरी में कैसिनो के खेल को लेकर प्रवीण शर्मा और उसके साथियों ने गोलियां बरसाई थी। इसमें करन सिंह, आकाश कश्यप और विशाल उर्फ गोलू की हत्या हुई थी। प्रवीण शर्मा, उसका भाई मनीष शर्मा, सनी बंसल, अमित उर्फ गंजा, अमर गुर्जर और शुभम शर्मा नामजद हुए थे। प्रवीण और उसके भाई को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी। इस मामले को लेकर आरोपी पक्ष समझौते का दबाव बना रहा है। पुलिस के मुताबिक मोहित शर्मा आरोपी पक्ष की पैरवी कर रहा है, जबकि गोल्डी पीड़ित पक्ष से है। मोहित शर्मा परतापुर स्थित हाईवे पर एक होटल में पूल पार्टी में हुई फायरिंग में भी नामजद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed