फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   fire by brother, injured

मां के सामने बड़े भाई को धमकी दी, फिर गोली मार दी, खून से लथपथ बेटे को देख मां बेहोश

Tue, 13 Dec 2016 12:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Tue, 13 Dec 2016 12:41 PM IST
विज्ञापन
fire by brother, injured
जिला अस्पताल में भर्ती दिलशाद। - फोटो : अमर उजाला
लिसाड़ी गेट में सोमवार शाम एक युवक ने मां के सामने पहले तो बड़े भाई को धमकी दी। बाद में कुछ देर बाद घर पहुंचकर गोली मार दी। बेटे को खून से लथपथ देखकर मां बेहोश हो गई। घटना के बाद आरोपी युवक पिस्टल लहराते हुए फरार गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

अहमदनगर गली-3 निवासी दिलशाद पुत्र जमीन इलेक्ट्रॉनिक्स सामान का मैकेनिक है। दिलशाद का अपने छोटे भाई कासिफ से मकान को लेकर विवाद चल रहा है। सोमवार शाम करीब 6:30 बजे दिलशाद अपने घर पर खाना खा रहा था। तभी उसका छोटा भाई पहुंचा और मकान के विवाद को लेकर गालीगलौज करने लगा। जिसके बाद दोनों भाईयों में विवाद हुआ तो मां बचाव में सामने आ गई। कासिफ ने अपनी मां से कहा कि आज वह दिलशाद को जिंदा नहीं छोड़ेगा। मां के सामने भाई को धमकी देते हुए कासिफ चला गया। 
विज्ञापन

दस मिनट बाद कासिफ पिस्टल लेकर अपने बड़े भाई के घर पहुंचा। इस बीच मां कासिफ को पकड़ने के लिए दौड़ी। जिसके बाद कासिफ ने दिलशाद पर गोली चला दी। छीनाझपटी में गोली दिलशाद के पैर में जा लगी। आसपास के लोगों के पहुंचने पर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गया। सूचना पर पहुंची लिसाड़ी गेट पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ कोतवाली रणविजय सिंह के अनुसार दोनों भाईयों में रंजिश चल रही है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed