फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fight in two badmash in Baghpat jail at Uttar Pradesh

जेल में भिड़े में दो कुख्यात, जमकर चले लात-घूंसे, ये रही विवाद की वजह

Wed, 29 May 2019 11:16 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Wed, 29 May 2019 11:16 PM IST
विज्ञापन
Fight in two badmash in Baghpat jail at Uttar Pradesh
बागपत जिला जेल - फोटो : अमर उजाला

यूपी में बागपत जिला जेल में गर्मी के चलते पंखे के आगे लेटने को लेकर जेल में बंद दो कुख्यातों में मारपीट हो गई। बंदी रक्षकों ने हस्तक्षेप कर दोनों को अलग अलग बैरक में बंद कर दिया।

विज्ञापन

 
सूत्रों ने बताया कि क्षेत्र के ग्राम अब्दुलपुर स्थित जिला जेल में मंगलवार की रात्रि में जेल में बंद दो कुख्यातों के बीच गर्मी के चलते पंखे के आगे लेटने को लेकर हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई। इस दौरान दोनों के बीच जमकर लात घूंसे चले। 
विज्ञापन


इसके बाद बैरक के सभी बंदियों ने एकजुट होकर एक कुख्यात की धुनाई कर डाली। इससे जेल के बंदी रक्षकों में हड़कंप मच गया। बंदी रक्षकों ने बंदियों के बीच हो रही मारपीट को किसी तरह बंद कराया। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। इसके बाद बंदी रक्षकों ने दोनों कुख्यातों को चेतावनी देते हुए अलग अलग बैरक में बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
जेल अधीक्षक सुरेश कुमार सिंह का कहना है कि जेल में बंद दो बंदियों के बीच आपसी कहासुनी हो गयी थी। इसके चलते बंदी रक्षकों ने दोनो को अलग अलग बैरक में बंद कर दिया। जेल में शांति व्यवस्था कायम है। यदि किसी ने भी गड़बड़ी करने का प्रयास किया तो उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed