ऑनर किलिंग: पिता ने किया बेटी आरजू का कत्ल, ये रही मर्डर के पीछे की बड़ी वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर पुलिस ने एक किशोरी की मौत के मामले में सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि किशोरी की हत्या उसके पिता ने ही की थी। यह मामला ऑनर किलिंग का निकला।
बताया गया कि सजातीय युवक से उसका चोरी छिपे मिलना-जुलना परिवार के लोगों को अखर गया था। इसी कारण पिता ने सिर में दाव से प्रहार करके उसकी हत्या कर दी थी। हत्या करने के बाद हादसे का रूप देने का प्रयास किया था। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त लकड़ी काटने का दाव बरामद कर लिया है।
सरसावा थाना क्षेत्र के ग्राम मीरपुर सीतापुर में शनिवार रात हुई किशोरी की संदिग्ध हालात में मौत के मामले का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सनसनीखेज खुलासा हुआ। सरसावा थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि किशोरी आरजू की हत्या उसके पिता तेजपाल ने ही की थी। उन्होंने बताया कि पहले तो तेजपाल पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन सख्ती से पूछताछ की तो उसने सब कुछ उगल दिया।
बताया गया कि आरजू का गांव के ही सजातीय युवक से प्रेम प्रसंग था। तेजपाल ने युवक से गुपचुप मिलते हुए उसे देख लिया था, जिससे उसका खून खौल गया। उसने घर आकर बेटी को समझाने का प्रयास किया, लेकिन जब उसकी बेटी नहीं मानी तो गुस्से में आकर उसने बेटी आरजू के सिर में दाव से वार कर दिया। जिससे आरजू के सिर से खून बहने लगा और वह बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़ी और कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। हत्या करने के बाद उसने गुपचुप तरीके से अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर ली थी, लेकिन पुलिस ने रास्ते में ही रोक लिया था। पुलिस ने आरोपी तेजपाल के खिलाफ ग्राम चौकीदार की तरफ से हत्या करने और साक्ष्य छिपाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सोमवार को पुलिस ने आरोपी तेजपाल को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया गया।
वारदात को किया हादसे का रूप देने का किया था प्रयास
एसओ प्रमोद कुमार ने बताया कि हत्या करने के बाद पिता तेजपाल ने वारदात को हादसे का रूप देने का प्रयास किया था। उसने सभी को बताया कि आरजू छत से गिर गई थी, जिससे उसकी मौत हो गई है। उसने गुपचुप तरीके से दाह संस्कार की तैयारी भी कर ली थी और शव श्मशान के लिए ले जा रहा था। गांव के एक व्यक्ति ने पुलिस को वारदात के बारे में सूचना दी, जिसके बाद शव यात्रा रुकवा कर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा था।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने संदेह किया पुख्ता
मामले में पहले से ही पुलिस को आरोपी तेजपाल पर ऑनर किलिंग का शक था, क्योंकि सूचना देने वाले ने भी पुलिस को यही बताया था कि तेजपाल ने अपनी बेटी को मार दिया है, लेकिन उसके लिए पुख्ता सबूत की जरूरत थी।
सरसावा थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आरजू की मौत का कारण सिर में ठोस वस्तु (दाव) के प्रहार होने से आया। जिससे ऑनर किलिंग की बात पुख्ता हो गई। तेजपाल की निशानदेही पर उसके घर से ही हत्या में प्रयुक्त लकड़ी काटने का दाव भी बरामद कर लिया।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/