{"_id":"5787f0364f1c1b1b0813ffc9","slug":"fafunda-me","type":"story","status":"publish","title_hn":"फफूंडा में एलान के बाद युवक की हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फफूंडा में एलान के बाद युवक की हत्या
अमर उजाला ब्यूरों
Updated Fri, 15 Jul 2016 02:25 AM IST
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : अमर उजाला
फफूंडा गांव में बुधवार रात एलान के बाद एक युवक की हत्या कर दी गई। बृहस्पतिवार सुबह गांव स्थित शिव मंदिर में बने पार्क में अर्धनग्न हालत में युवक का शव मिला। मृतक के परिजनों ने हंगामा किया। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है।
खरखौदा थाना क्षेत्र के फ फूंडा निवासी अभिमन्यू उर्फ मन्नू (25) पुत्र स्व. बूंदीराम दूध का टैंकर चलाता था। तीन दिन पहले गांव के ही रोहित से अभिमन्यू का विवाद हो गया था। जिसमें दोनों में मारपीट हुई तो रोहित ने जान से मारने की धमकी दी थी। बृहस्पतिवार सुबह गांव के लोग शिव मंदिर में पूजा करने पहुंचे तो पार्क के पास परिसर में अभिमन्यू का अर्धनग्न शव मिला। सूचना पर एसओ खरखौदा विंध्याचल तिवारी, सीओ किठौर रूपेश कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने शराब पीकर मौत होना बताया तो मृतक के परिजनों ने हंगामा कर दिया। परिजनों का आरोप है तीन दिन पूर्व रोहित ने जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने परिजनों को समझाते हुए शांत कराया। जिसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई राजू ने गांव निवासी रोहित और उसके पिता बुद्घप्रकाश पर हत्या की आशंक ा जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रोहित को हिरासत में ले लिया। एसओ विंध्याचल तिवारी का कहना है कि पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। जिसके चलते बिसरा जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
परिवार में मचा कोहराम
मृतक के भाई राजू ने पुलिस को बताया कि पिता की करीब 15 वर्ष पहले मौत हो गई थी। पांचों भाई मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। बुधवार को परिवार में शादी समारोह का कार्यक्रम था तो अभिमन्यू तीन दिन से घर पर ही था। बुधवार शाम कुछ युवक अभिमन्यू को बुलाकर मंदिर ले गये। वहीं ग्रामीण और पुलिस का कहना है कि अभिमन्यू नशा करता था। शव के पास से टीशर्ट, तोलिया, चप्पल और पानी का लौटा भी मिला है। पुलिस शराब के चलते मौत होना मान रही है।
एक चालक की हत्या कर चुका है रोहित
आरोपी रोहित भी चालक है। 2013 में रोहित ने इसी क्षेत्र के गांव लोधीपुर निवासी एक चालक की राजस्थान में हत्या कर दी थी। लेकिन रोहित नाबालिग होने के कारण संप्रेक्षण गृह भेज गया था। 2014 में रोहित फरार हो गया था। राजस्थान पुलिस ने कई बार रोहित की तलाश में दबिश दी, लेकिन वह हाथ नहीं आया। एक बार रोहित के पिता को पुलिस लेकर गई थी।