{"_id":"590245244f1c1b9a19c0c166","slug":"eve-teasing-with-girl-following-bus","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस का पीछा कर युवतियों से छेड़छाड़, टोल पर बखेड़ा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस का पीछा कर युवतियों से छेड़छाड़, टोल पर बखेड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Apr 2017 11:39 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ से मुजफ्फरनगर जा रही रोडवेज बस का पीछा करते हुए बाइक सवार चार मनचलों ने बस में सवार तीन युवतियों पर कमेंट्स करते हुए अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दीं। युवतियों के शोर मचाने पर चालक ने सिवाया टोल प्लाजा पर बस रोक ली। चालक और परिचालक के साथ ही सवारियों ने भी इन मनचलों को घेरकर धुन दिया। पुलिस ने एक मनचले को हिरासत में ले लिया जबकि उसके तीन साथी फरार हो गए। मामला बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे का है। भैसाली डिपो की बस में तीन युवतियां खिड़की के पास आगे-पीछे बैठी थीं। इस दौरान एक ही बाइक पर सवार चार मनचले बस का बेगमपुल से पीछा करते आ रहे थे। बाइक से कभी बस के आगे कट मारते तो कभी बस की खिड़की के पास लाकर मनचले युवतियों पर अभद्र टिप्पणी करते हुए अश्लील हरकतें कर रहे थे। बस के चालक और परिचालक ने भी इन मनचलों को धमकाया। लेकिन वे नहीं माने।
सिवाया टोल प्लाजा पर चालक ने बस को रोक लिया। मनचलों ने टोल की साइड से बाइक निकालने का प्रयास किया। लेकिन आगे वाहन होने पर वे वहीं रुक गए। इस बीच बस से उतरे चालक, परिचालक और सवारियों ने बाइक सवार मनचलों को घेरकर लाठी-डंडों और रॉड से हमला बोल दिया। जिसके आरोपी युवक लहूलुहान हो गए। टोल पर भी अफरातफरी मच गई। टोल सुरक्षाधिकारी मनिंदर विहान की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन तीन आरोपी बाइक से मौके से भाग निकले। कार्यवाहक थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार ने बताया कि आरोपी राहुल निवासी कंकरखेड़ा को हिरासत में ले लिया गया है। बस चालक से भी पूछताछ की जा रही है। बस से बाइक आगे निकालने की होड़ में मारपीट हुई है।