{"_id":"58695f994f1c1b741aeefe4b","slug":"eve-teasing-in-surajkund","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"न्यू ईयर पर युवती से छेड़छाड़, जमकर चले लाठी डंडे, शहर में सांप्रदायिक तनाव की अफवाह ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
न्यू ईयर पर युवती से छेड़छाड़, जमकर चले लाठी डंडे, शहर में सांप्रदायिक तनाव की अफवाह
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
Updated Mon, 02 Jan 2017 12:15 PM IST
विज्ञापन
सूरजकुंड पर हुई मारपीट में घायल युवक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूरजकुंड पार्क में रविवार को नववर्ष पर घूमने आई एक युवती से छेड़छाड़ कर दी गई। युवती के शोर मचाने पर आरोपी युवक तो फरार हो गये। जिसके बाद आसपास के 15-20 युवकों ने पार्क में घुसकर हमला बोल दिया। दूसरे समुदाय के कई युवकों को गिराकर पीटा गया, जिनमें दो युवकों के सिर फोड़ दिए गए। घटना के बाद दूसरे समुदाय के लोगों ने कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस के साथ धक्कामुक्की कर नारेबाजी कर दी गई।
विज्ञापन
सूरजकुंड पार्क में मारपीट के बाद हंगामा करते लोग
मारपीट के बाद हंगामा करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
थाना क्षेत्र निवासी एक युवती रविवार को अपने प्रेमी के साथ सूरजकुुंड पार्क में बैठी हुई थी। युवती का आरोप है कि पार्क में बैठे दो युवकों ने उस पर अभद्र टिप्पणी करते हुए छेड़छाड़ कर दी। युवती के साथ प्रेमी युवक ने विरोध करते हुए शोर मचाया तो आरोपी दोनों युवक पार्क से फरार हो गये। जिसके बाद युवक ने अपने साथियों को घटना के बारे में बताया। जिसकी सूचना पर 15-20 युवक लाठी डंडे लेकर पार्क में पहुंचे और हापुड़ रोड़ निवासी दूसरे समुदाय के युवक को लात घूंसों से पीटना शुरू कर दिया।
युवक को बचाने की कोशिश में उसके साथी पर भी हमला बोल दिया। जब तक वहां मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही हमलावरों ने पार्क में मौजूद दूसरे युवकों पर भी लाठी डंडे से हमला बोल दिया। आरोप है कि दूसरे समुदाय के युवकों के साथ नाम पूछकर उन्हें पीटकर धमकी देते हुए भगा दिया गया। पार्क में सरेआम मारपीट की घटना से महिलाओं और अन्य लोगों में अफरातफरी मच गई। कंट्रोल रूम की सूचना पर यूपी 100 मौके पर पहुंची। इस बीच दूसरे समुदाय के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर नारेबाजी कर दी।

सूचना पर इंस्पेक्टर सिविल लाइन विजय कुमार फोर्स लेकर पहुंचे
मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर
- फोटो : अमर उजाला
सूचना पर इंस्पेक्टर सिविल लाइन विजय कुमार फोर्स लेकर पहुंचे तो भीड़ ने एक सिपाही के साथ धक्का मुक्की करते हुए कहा कि पुलिस की लापरवाही से उन्हें पीटा गया है। बाद में सपा नेता विपिन मनोठिया ने किसी तरह दूसरे समुदाय के युवकों को समझाकर शांत कराया। पीड़ित पक्ष ने कहा कि पुलिस समय से पहुंचती तो आरोपी पकड़े जाते। बाद में पुलिस ने घायल दोनों युवकों आदिल और जुबैर को अस्पताल भिजवाया। इंस्पेक्टर सिविल लाइन का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। आरोपी युवकों को पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर तलाशा, लेकिन वे हत्थे नहीं चढ़े।
छेड़छाड़ का अड्डा बना पार्क
सूरजकुंड पार्क में यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी छेड़छाड़ को लेकर कई बार पार्क में बखेड़ा हो चुका है। दूसरे समुदाय के युवकों ने इंस्पेक्टर से कहा कि आरोपी युवकों ने जान बूझकर उन्हें पीटा है। जिनके नाम पूछे गये और पीटते रहे। जिसमें पीटने वाले युवक चारों तरफ मारपीट कर रहे थे।
पार्क में मारपीट की घटना के प्रकरण में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी गई है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।- रितेश कुमार, सीओ सिविल लाइन