मुठभेड़: दबोचे गए तीन शातिर बदमाश, लूटी गई बाइक और दो तमंचे बरामद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी की शामली पुलिस ने मुठभेड़ में तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों के कब्जे से दो दिन पहले लूटी गई बाइक, एक पिस्टल, दो तमंचे और कारतूस बरामद हुए हैं।
बुधवार को एसपी अजय कुमार ने अपने कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि 31 दिसंबर की शाम को संजीव कुमार निवासी गांव जमालपुर थाना झिंझाना से गांव आदमपुर के समीप दो बदमाशों ने हथियारों के बल पर बाइक लूट ली थी। उस समय संजीव अपने पिता विरेंद्र सिंह के साथ अपनी रिश्तेदारी में गांव शिकारपुर से अपने गांव लौट रहे थे। थाना बाबरी में संजीव की तरफ से लूट की रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
एसपी ने बताया कि एक जनवरी की रात करीब नौ बजे गांव कंजरहेड़ी के जंगल में नहर पटरी पर बाबरी थाना प्रभारी नेम सिंह और उनके हमराही पुलिसकर्मियों के साथ बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाशों के नाम अंकित निवासी गांव चूनसा, आदित्य और शिवम निवासी, भौराकलां जिला मुजफ्फरनगर हैं। अंकित के कब्जे से एक पिस्टल, आदित्य और शिवम से एक-एक तमंचा और कारतूस बरामद हुए। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने दो दिन पूर्व संजीव से लूटी गई बाइक बरामद की। बाइक लूट की घटना में अंकित और आदित्य शामिल थे।
एसपी के मुताबिक, पूछताछ में पता चला है कि बदमाशों ने 19 दिसंबर को गांव भौराकलां निवासी दीपक पर फायरिंग कर हत्या का प्रयास किया था। उस घटना में दीपक पैर में गोली लगने से घायल हो गया था। इसके बाद 31 दिसंबर को दीपक पर हमले की घटना के दो गवाहों पर भी बदमाशों ने फायरिंग की थी। एसपी ने बताया कि इसी साल पांच मार्च को आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के गांव नंगली जमालपुर में सुनील गडरिया की गोली मारकर हत्या करने में शामिल रहे हैं। पकड़े गए तीनों बदमाश शातिर है और फायरिंग की घटना में थाना भौराकलां से वांछित चल रहे थे। इसके अलावा बागपत जिले में भी छिनैती की घटना में शामिल होने की जानकारी मिली है। एसपी ने बदमाशों को पकड़ने वाली पुलिस टीम को 20 हजार रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
एक पिस्टल से कई घटनाओं को दिया अंजाम
अंकित से बरामद हुई पिस्टल से कई घटनाओं को अंजाम दिया गया। एसपी ने बताया कि अंकित से जो पिस्टल बरामद हुई है, उससे नंगली जमालपुर में सुनील गडरिया की हत्या की गई थी। भौराकलां में दीपक पर फायरिंग करने और दो दिन पहले बाइक लूटने की घटना में भी इसी पिस्टल का इस्तेमाल किया गया था।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/