{"_id":"58ed2a624f1c1b791ecf5472","slug":"during-prayer-of-bhagwati-smoebody-throw-egg","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवती जागरण में शरारती तत्वों ने अंडे फेंके, सीएम योगी से करेंगे शिकायत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भगवती जागरण में शरारती तत्वों ने अंडे फेंके, सीएम योगी से करेंगे शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Updated Wed, 12 Apr 2017 07:54 PM IST
विज्ञापन
मौके पर हंगामा करते लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस चौकी के पास मंगलवार रात भगवती जागरण में ज्योति प्रचंड के दौरान शरारती तत्वों ने अंडे फेंक दिए। जिससे वहां मौजूद भक्तों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। आरोप है की कई बार फोन करने के बाद भी इंस्पेक्टर ने फोन रिसीव करने की जहमत नहीं उठाई। सीओ किठौर को फोन कर घटना से अवगत कराया। तब जाकर पुलिस पहुंची और मामला शांत कराया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक मंगलवार को किठौर कस्बा पुलिस चौकी के पास झंडा चौक पर श्री दुर्गा युवा सेवा समिति की ओर से भगवती जागरण का आयोजन किया जा रहा था। जिसका उद्घाटन नवनिवार्चित भाजपा विधायक सतवीर सिंह ने किया था। बताया जाता है की विधायक के जाते ही जैसे ही ज्योति प्रचंड के की तैयारी चल रही थी तभी पीछे से किन्ही शरारती त्तवो ने स्टैच और महिलाओं पर अंडे फैक दिए।
विज्ञापन
जिससे वहाँ हडकम्प मच गया। अडे फैकने जाने के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया। अंडे की सूचना पर सैकड़ो और लोग मौके की ओर दौड़े। और हंगामा शुरू कर दिया। आरोप है की इसकी शिकायत लोगों ने फोन कर थाना प्रभारी से सम्पर्क करने का प्रयास किया तो उन्होने फोन नहीं उठाया। जिसके बाद ग्रामीणों का गुस्सा और फूट गया। जिसके बाद सीओ किठौर विनोद कुमार सिरोही को फोन कर घटना से अवगत कराया। धार्मिक आयोजन में अंडे फैकने की सूचना पर नगर पंचायत अध्यक्ष मतलूब गौड मौके पर पहुंचे और थाना प्रभारी से बातचीत कर शरारती तत्वो पर कठोर कार्रवाई की मांग करते हुए लोगों को समझाबुझाकर शांत किया। और ज्योति प्रचंड के लिए कमेटी से आग्रह किया। जिसके बाद ज्योति प्रचंड की गई।
विज्ञापन
छह दिन पूर्व तोड़ी थी चामुंडा का मठ
बता दे कि छह दिन पूर्व चामुंडा मंदिर का मठ शरारती तत्वों ने तोड़ दिया था। जिससे लोगों ने जमकर हंगामा किया था। नगर पंचायत अध्यक्ष मतलूब गौड और स्थानीय लोगों ने आनन फानन में मठ का पुननिर्माण कराया दिया था। जिसके बाद लोग शांत हुए।
विधायक का स्वागत देखकर तो नहीं फेंके अंडे
लोगों ने बताया कि भाजपा विधायक सतवीर त्यागी के जागरण में उद्घाटन को लेकर भी अंडे फेंकने की घटना से जोड़ रहे है। आरोप है की कुछ लोग धार्मिक अनुष्ठान को राजनीति रूप देना चाह रहे है। जिससे कस्बा की फिजा खराब हो सकती है।