{"_id":"58cfd4064f1c1b425c1a1326","slug":"disclosure-of-murder-mintu-murdered-due-to-illegal-relations","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्याकांड खुलासा: अवैध संबंधों के चलते हुई थी मिंटू की हत्या!","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्याकांड खुलासा: अवैध संबंधों के चलते हुई थी मिंटू की हत्या!
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Mon, 20 Mar 2017 06:38 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। ग्राम मवींकला में शादी से ठीक एक दिन पहले हुई मिंटू की हत्या के मामले में पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिल चुके हैं। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। बताया जा रहा है कि अवैध संबंधों के चलते मिंटू की हत्या की गई है। पुलिस शीघ्र ही हत्याकांड का खुलासा कर सकती है।
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मवींकला में मिंटू पुत्र प्रकाश की 3 फरवरी को शादी होनी थी, जबकि 2 फरवरी को मंढे का कार्यक्रम होना था। 1 फरवरी की रात लगभग 11 बजे किसी ने उसे फोन किया। जिसके बाद वह रात को घर से निकल गया। लेकिन वापस नहीं आया। परिजनों ने रात में ही उसकी तलाश शुरू कर दी। 2 फरवरी को उसका गोली लगा शव पिंक सिटी में एक पीर के पास पड़ा हुआ मिला था। पुलिस की तभी से जांच चल रही थी। लगभग डेढ़ माह बाद पुलिस को इस हत्या के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने इस हत्याकांड में कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। जिससे यह हत्याकांड खुलासे के करीब पहुंच गया है। पुलिस सूत्रों की मानें तो मिंटू की हत्या अवैध संबंधों के चलते की गई। इसके महत्वपूर्ण सुराग पुलिस के हाथ लग चुके हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार इस हत्याकांड में नजदीकी का ही हाथ है। हालांकि पुलिस अभी तक इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है, लेकिन पुलिस का दावा है कि जल्द ही हत्याकांड का खुलासा होगा।
विज्ञापन