फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Dead body of accused young man found in river after girl murdered in Saharanpur city

युवती की हत्या के बाद यमुना नदी में मिली आरोपी की लाश, जांच में जुटी पुलिस, ये है मामला

Sat, 25 Apr 2020 07:04 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 25 Apr 2020 07:04 PM IST
सार

  • युवती की हत्या के आरोपी का शव यमुना में मिला  
  • दो दिन पहले यहीं मिला मिला था युवती का शव

विज्ञापन
Dead body of accused young man found in river after girl murdered in Saharanpur city
मृतक युवक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर जनपद में चिलकाना क्षेत्र के पठेड़ गांव की आशू की अपहरण के बाद हत्या के मामले में नामजद आरोपी का शव शनिवार को यहां मिर्जापुर थाना क्षेत्र में यमुना नदी में मिला। दो दिन पहले युवती का शव भी यहीं मिला था। 

विज्ञापन


बता दें कि 23 अप्रैल को चिलकाना थाना क्षेत्र के गांव पठेड़ निवासी राजकुमार की बेटी आशू (18) की लाश यहां थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव सैद मोहम्मदपुर गढ़ के जंगल में मिली थी। मृतका की मां माया ने थाना चिलकाना में गांव के ही मासूम, उसके भाई इंतजार व उनके पिता मोहसीन के खिलाफ बेटी का अपहरण कर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मदरसा संचालक की हत्या, पहले पीटा फिर जलाया, बोरे में बंद कर नदी में फेंका शव, मर्डर के पीछे बड़ी वजह
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को आशू की हत्या में आरोपी मासूम पुत्र मोहसिन निवासी गांव पठेड़ का शव भी यहां थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव शायद मोहम्मदपुर गढ़ के पास यमुना नदी में पड़ा मिला। 


थाना मिर्जापुर पुलिस के साथ ही एसएसपी दिनेश कुमार पी ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी की। कप्तान ने थाना प्रभारी चिलकाना को भी मौके पर बुलाकर घटना की जांच के आदेश दिए। 

थाना मिर्जापुर प्रभारी वीरेशपाल गिरि ने बताया, कि मृतक युवक मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। अभी तहरीर नहीं आई है। उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed