फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Dead body of a young man is found in sewer at Muzaffarnagar district

युवक की लाश मिलने से सनसनी, परिजनों ने पत्नी व उसके प्रेमी पर जताया हत्या का शक

Wed, 20 Nov 2019 12:06 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 20 Nov 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man is found in sewer at Muzaffarnagar district
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर में नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में अलमासपुर के निकट नाले में युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस युवक के शराब पीकर नाले में गिरने से मौत की आशंका जता रही है, जबकि परिजन हत्या कर शव नाले में फेंकने का आरोप लगा रहे हैं।

विज्ञापन


नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव अलमासपुर में चौराहे के निकट मंगलवार सुबह नाले में युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से निकलवाकर शनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं होने पर उसे मोर्चरी भेज दिया गया। इंस्पेक्टर संजीव कुमार का कहना है कि प्रथम दृष्टया युवक के शराब पीकर नाले में गिरने और पानी में डूबने से उसकी मौत होने की आशंका है। उधर, शाम करीब तीन बजे गांव सहावली निवासी शीशपाल थाने पहुंचे और शव की फोटो देखकर उसकी शनाख्त अपने बेटे सोनू के रूप में की। पीड़ित पिता ने बेटे की हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस ने निष्पक्ष जांच किए जाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


युवक की पत्नी व उसके प्रेमी पर जताया शक
नई मंडी थाना क्षेत्र के गांव सहावली निवासी सोनू का शव मिलने के बाद उसके पिता शीशपाल व भाई विपिन का कहना है कि सोनू की शादी करीब पांच साल पूर्व बुढ़ाना के गांव सैनपुर निवासी युवती से हुआ था। करीब तीन साल पूर्व उसकी पत्नी के एक युवक से संबंध बन गए थे, जिसके बाद करीब दो साल से वह प्रेमी के साथ ही गांव में रह रही है। इसके बाद से दोनों पक्षों के बीच न्यायालय में वाद भी विचाराधीन है। पीड़ित परिजनों का कहना है कि सोनू की पत्नी व उसका प्रेमी तीन बार उस पर हमला कर चुके हैं और कई बार उसे हत्या की धमकी भी दे चुके हैं। करीब चार माह पूर्व भी सोनू पर कातिलाना हमला किया गया था, जिसकी तहरीर भी पुलिस को पीड़ित सोनू द्वारा दी गई थी। परिजनों ने सोनू की पत्नी व उसके प्रेमी पर ही हत्या कर शव नाले में फेंकने का शक जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: दोस्तों ने साथी युवक को मार डाला, गन्ने के खेत में छिपाई लाश, ये रही कत्ल की बड़ी वजह

सोमवार शाम ही पानीपत से लौटा था युवक
गांव सहावली निवासी सोनू के पिता शीशपाल का कहना है कि कुछ समय से सोनू पानीपत में रहकर काम कर रहा था। मंगलवार को उसकी कोर्ट में तारीख थी, जिसके लिए सोमवार शाम वह घर लौट रहा था। शाम करीब 7.30 बजे सोनू की पिता शीशपाल से मोबाइल पर बात भी हुई थी, जिसमें उसने शहर के जानसठ बस स्टैंड पहुंचने की जानकारी दी थी। इसके बाद पिता चौकीदारी के काम पर चले गए, जहां से मंगलवार सुबह घर लौटने पर उन्हें सोनू के घर नहीं आने की जानकारी मिली। इसके बाद से ही पूरा परिवार सोनू की तलाश कर रहा था और शाम करीब तीन बजे उन्हें सोनू का शव नाले में मिलने की जानकारी मिली।

इन्होंने कहा...
इंस्पेक्टर संजीव कुमार का कहना है कि प्रथम दृष्टया जांच में सोनू के शराब पीकर नाले में गिरने से मौत होना प्रतीत हो रहा है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। यदि सोनू के परिजन कोई तहरीर देते हैं तो उसके आधार पर भी मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed