फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   dead body in muradnagar river

मुरादनगर की नहर से मिला व्यापारी का शव 

Mon, 22 May 2017 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Mon, 22 May 2017 02:26 AM IST
विज्ञापन
dead body in muradnagar river
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

गेसूपुर निवासी लोहे और सीमेंट का व्यापारी शुक्रवार को दुकान पर एक नौकर से कुछ समय में आने की बात कहकर गया था, लेकिन वह वापस नहीं लौटा। इस पर परिजनों ने व्यापारी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। रविवार को पुलिस ने व्यापारी का शव मुरादनगर थाना स्थित गंगनहर से बरामद किया है। पुलिस ने व्यापारी द्वारा आत्महत्या करने की आशंका जताई है। शव पीएम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन


भावनपुर थाना के गांव गेसूपुर निवासी विपिन (32) पुत्र हरपाल चौहान की भोपाल विहार में नारायण ट्रेडर्स के नाम से लोहे और सीमेंट की दुकान है। शुक्रवार को वह अपनी रिट्ज कार से दुकान पर पहुंचा। वहां मौजूद नौकर सराय काजी निवासी राजवीर से उसने कुछ समय में आने की बात कही थी। इस दौरान व्यापारी एक मोबाइल और कार वहीं छोड़कर गया था। कुछ समय बाद व्यापारी विपिन ने दूसरे मोबाइल से फोन करके नौकर को एक स्थान पर मॉल का आर्डर भेजने के लिए कहा था। इसके बाद से व्यापारी का मोबाइल स्विच ऑफ था। विपिन के पिता ने मामले में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। रविवार को विपिन का शव मुरादनगर थाना क्षेत्र स्थित गंगनहर मे तैरता मिला। सूचना पर पहुंची संबंधित थाना पुलिस ने शव को बाहर निकालते हुए उसकी तलाशी ली। पुलिस को तलाशी के दौरान उसकी जेब से पर्स ओर मोबाइल मिला। जिसके आधार पर परिजनों को सूचना दी गई। भावनपुर एसओ विनोद कुमार ने आशंका जताई कि किसी पारिवारिक कलह के चलते आत्महत्या की गई है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed