फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Day Two killed two farmers, dangers are not afraid of police!

दिनदहाड़े दो किसानों को मार डाला, बदमाशों में नहीं रहा पुलिस का खौफ

Wed, 05 Jul 2017 12:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Wed, 05 Jul 2017 12:38 PM IST
विज्ञापन
Day Two killed two farmers, dangers are not afraid of police!
किसान की गोली मारकर हत्या

योगी सरकार में कानून व्यवस्था का क्या हाल है ये बताने की जरूरत नहीं, क्योंकि जनता खुद देख रही हैं कि कैसे रोजना किसानों हत्या की हत्या, लूट, चोरी और गैंगरेप जैसी घटनाओं को बेखौफ बदमाश अंजाम दे रहे हैं। 

विज्ञापन


सरधना और जानी में दो किसानों की हत्या से सनसनी फैल गई। एक किसान को गोली मारकर शव जंगल में फेंक दिया गया जबकि दूसरे किसान को घर में सोते समय गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया गया। एसपी देहात का कहना है कि दोनों मामलों का जल्द खुलासा किया जाएगा। 
विज्ञापन


सरधना थानाक्षेत्र के नया गांव निवासी शशिकांत उर्फ कलवा (45) पुत्र ओमदत्त शर्मा सोमवार को मंदिर के पुजारी के साथ जलभराव की शिकायत करने डीएम ऑफिस गए थे। लेकिन गांव में पुजारी ही वापस लौटा था। शशिकांत की पत्नी बबीता अपने मायके मैनापूठी गई हुई थी। मंगलवार सुबह छह बजे सरधना पुलिस ने बबीता को सूचना दी कि शशिकांत का शव सरधना-खिर्वा मार्ग स्थित पेट्रोल पंप के पास मिला है। बबीता बेटे विशाल को लेकर मौके पर पहुंची। शशिकांत के शरीर पर चोटों के निशान थे। एक गोली उसके पेट में लगी थी। पत्नी और बेटे का रो रोकर बुरा हाल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन बोले, यह हत्या के बदले हत्या

Day Two killed two farmers, dangers are not afraid of police!
हत्या के बाद जांच करती पुलिस

पुलिस के मुताबिक एक साल पहले गांव में लाला नाम के युवक की हत्या हुई थी। जिसमें शशिकांत के दो भाई ऋषिकांत और सूरज नामजद हुए थे। जिसमें एक भाई जमानत पर है और दूसरा जेल में है। हत्या के चलते दोनों पक्षों और गांव में रंजिश चल रही है। वहीं, परिजनों का आरोप है कि हत्या के बदले में शशिकांत की गोली मारकर हत्या हुई है। हालांकि पुलिस का कहना है कि लाला की हत्या में शशिकांत के भाइयों को सजा हो सकती है।

 

शशिकांत के छोटे भाई विकास ने आरोप लगाया है कि रंजिश का बदला लेने के लिये शशिकांत की पंकज व अंकुर पुत्र कृपाल ने दो अज्ञात साथियों के साथ गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने पंकज व अंकुर के अलावा दो अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। एसपी देहात राजेश कुमार के अनुसार शशिकांत की हत्या में कई बातें सामने आ रही हैं। यह भी तथ्य है कि शशिकांत सोमवार रात कहां रहा। हत्या के पीछे गहरी साजिश मानी जा रही है। जांच के बाद खुलासा होगा।

घर में कत्ल, परिजन रहे अनजान

Day Two killed two farmers, dangers are not afraid of police!
किसान की हत्या के बाद इकट्ठा हुए ग्रामीण

जानी थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव लोहड्डा निवासी सुशील (38) किसान था। उसका इकलौता पुत्र गाजियाबाद में अपने मामा के घर रहकर पढ़ रहा है। गांव में एक ही आंगन में बने तीन मकानों में एक में सुशील पत्नी सुदेश के साथ रहता था। दूसरे मकान में उसका पिता सत्यवीर  सिंह और तीसरे में चचेरा भाई कंवरपाल रहता है। सुशील की पत्नी सुदेश के अनुसार सोमवार रात वह मकान की पहली मंजिल पर सोई हुई थी। नीचे बरामदे में चारपाई पर सुशील सोया था।

मंगलवार सुबह जब वह नीचे आई तो चारपाई से कुछ दूर सुशील का खून से लथपथ शव पड़ा था। पूरे आंगन में खून बिखरा हुआ था। शव देखकर सुदेश की चीख निकल गई। चीख सुनकर अन्य परिजन और ग्रामीण वहां पहुंचे। पुलिस के अनुसार सुशील की हत्या धारदार हथियार से गला रेत कर की गई थी। वहीं, उसके पेट और हाथ पर भी गहरे घाव थे। पुलिस ने पूछताछ की तो परिजनों ने किसी से रंजिश से इंकार किया। चचेरे भाई राजपाल सिंह ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

हत्या का खुलासा चुनौती

Day Two killed two farmers, dangers are not afraid of police!
किसान को धारदार हथियार से काट डाला

सुशील की हत्या की वजह और आरोपियों का पता लगाना चुनौती बन गया है। पुलिस के अनुसार घटना के दौरान आरोपियों के साथ सुशील की हाथापाई भी हुई। पहले हमला चारपाई पर सोते सुशील पर किया गया। पुलिस इस बात से हैरान है कि हमलावरों से जान बचाने के लिये सुशील मौके से भागा। लेकिन उसकी किसी ने आवाज नहीं सुनी।

पुलिस के अनुसार पूछताछ में परिजनों का कहना है कि घर के किसी सदस्य ने सुशील की चीख पुकार नहीं सुनी थी। ऐसे में मामला परिवार से भी जुड़ा हो सकता है। एसपी देहात का कहना है कि सुशील की हत्या में किसी करीबी का हाथ हो सकता है। हैरानी की बात है कि घर में हत्या हो गई और परिवार के लोगों ने उसकी चीख तक नहीं सुनी। सभी बिंदुओं पर जांच चल रही है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed