यूपी: सुरक्षित नहीं बेटियां, सबूत हैं ये घटनाएं, अब मनचलों के डर से पढ़ाई छोड़ने को मजबूर है छात्रा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में मनचलों की छेड़छाड़ से परेशान 12वीं की छात्रा पढ़ाई छोड़कर घर बैठने को मजबूर है। उसका आरोप है कि शिकायत के बाद भी पुलिस ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई नहीं की। बताया गया कि आरोपी के पिता दरोगा में है इसलिए पुलिस सख्त कार्रवाई नहीं कर रही है। आरोपी घर में घुसकर परिवार के साथ मारपीट भी कर चुके हैं।
कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में रुड़की रोड निवासी पीड़ित छात्रा बृहस्पतिवार को परिजनों के साथ सीओ दौराला जितेन्द्र कुमार से शिकायत करने पहुंची। उसने बताया कि वह 23 दिसंबर को ट्यूशन पढ़ने जा रही थी। इसी बीच चार युवकों ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर पीटा। परिजनों ने पुलिस में शिकायत की तो शाम को आरोपियों ने उसके घर पर हमला बोल दिया। परिजनों से मारपीट कर घायल कर दिया। भाई को गंभीर चोट आई। वह अस्पताल में भर्ती है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया था। पुलिस ने उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की। शांतिभंग की धाराओं में चालान कर दिया। छात्रा ने बताया कि आरोपी के पिता पुलिस में दरोगा है। इस वजह से पुलिस आरोपियों पर सख्त कार्रवाई नहीं कर रही है। आरोपी अब भी उसके साथ छेड़छाड़ कर रहे हैं। पुलिस से शिकायत करने पर अपहरण करने की धमकी देते हैं। दहशत में छात्रा घर से बाहर नहीं निकल रही है। ट्यूशन तक जाना बंद कर दिया है। वहीं सीओ दौराला का कहना है कि मामला संज्ञान में है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: आखिर कैसे थमेगा मौत का सिलसिला, छेड़छाड़ से तंग बेटियां पढ़ाई व दुनिया छोड़ने को मजबूर
असुरक्षित बेटियां
ये हैं पुराने मामले
6 जनवरी 2018 : भावनपुर थाना क्षेत्र में छात्रा से शोहदों ने अश्लील हरकतें कीं। आहत छात्रा ने खुद को आग लगा ली। बाद में हुई मौत।
27 अगस्त 2018 : खरखौदा क्षेत्र में मनचलों से परेशान किशोरी ने जहरीला पदार्थ खाया। उपचार के दौरान एक सितंबर को हुई मौत।
17 अगस्त 2018 : सरधना क्षेत्र में घर में घुसकर छात्रा के अपहरण का प्रयास। केरोसिन डालकर लगाई आग। उपचार के दौरान हुई मौत।
सितंबर 2018 : मेडिकल थाना क्षेत्र से युवती का अपहरण। बरामदगी के बाद आरोपियों ने दी बदनाम करने की धमकी। पिता ने दी जान।
22 मार्च 2019 : किठौर स्थित कन्या पाठशाला छात्रा से सरेआम गुंडागर्दी का वीडियो वायरल हुआ।
19 मई 2019 : टीपीनगर में पड़ोसी दुकानदार की छेड़छाड़ से परेशान ब्यूटी पार्लर संचालिका ने ट्रेन से कटकर दी जान।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/