फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Daughter had contract killing her father by give boyfriend with four lakh rupees in Baghpat

बेटी ने चार लाख की सुपारी देकर प्रेमी से कराया था पिता का मर्डर, ये रही हत्या की बड़ी वजह

Wed, 29 May 2019 09:58 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Wed, 29 May 2019 09:58 PM IST
विज्ञापन
Daughter had contract killing her father by give boyfriend with four lakh rupees in Baghpat
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

बागपत में छपरौली थाना क्षेत्र के हेवा गांव में किसान अजीत की हत्या बेटी ने चार लाख की सुपारी देकर प्रेमी से कराई थी। पुलिस ने बेटी व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तमंचा व कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन


एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि हेवा गांव में 25 मई की रात किसान अजीत सिंह (40) पुत्र इंद्रपाल की खेत में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक की पत्नी ऊषा देवी ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। बुधवार को छपरौली पुलिस ने मृतक की बेटी निशा व उसके प्रेमी मुकुल पुत्र रामचरन निवासी मवीखुर्द थाना बालैनी को गिरफ्तार कर खुलासा कर दिया।
विज्ञापन


आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि मृतक किसान का चरित्र अच्छा नहीं था। उससे परिवार परेशान था। कुछ दिन पहले मृतक ने नौ लाख रुपये में घर भी बेच दिया था। किसान की बेटी निशा का मुकुल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह उससे शादी करना चाहती थी, लेकिन मृतक शादी नहीं होने दे रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


निशा ने पिता को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। पिता को मारने के लिए अपने प्रेमी को चार लाख रुपये की सुपारी दी। 25 मई की रात्रि में बेटी ने अपने प्रेमी को फोन कर पिता की लोकेशन बताई। प्रेमी अपने दोस्त के साथ बाइक पर सवार होकर खेत में पहुंचा और अजीत की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी मुकुल की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 315 बोर का तमंचा बरामद किया। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उन्हें जेल भेज दिया।

पहले पति से चल रहा तलाक का मुकदमा
पुलिस ने बताया कि आरोपी निशा की शादी पांच साल पहले शामली जनपद के हसनपुर गांव निवासी युवक से हुई थी। उसका पति दिव्यांग था। दो साल से पति के साथ तलाक का मुकदमा चल रहा है। आरोप है कि पिता ने उसकी जबरन शादी कराई थी। 

होली पर हुई थी निशा व मुकुल की मुलाकात
पुलिस ने बताया कि निशा की मुकुल से होली पर हेवा गांव में मुलाकात हुई थी। गांव में मुकुल की बुआ रहती है। दोनों के परिवारों में रिश्तेदारी है। तभी से ही वह एक दूसरे से शादी करना चाहते थे। घर पर शादी की बात भी की गई, लेकिन निशा के पिता ने बखेड़ा शुरू कर दिया। युवक का उनके घर पर भी आना-जाना था। 

मुकुल के साथ मवीकलां का ही नाबालिग
पुलिस जांच में सामने आया है कि मुकुल के साथ मवीकलां गांव का ही एक नाबालिग भी था। पुलिस उसकी तलाश और मामले की जांच में जुटी हुई है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed