फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Crooks shot a farmer in Saharanpur at Uttar Pradesh

हरियाणा से गेहूं बेचकर लौट रहे किसान को मारी गोली, हालत गंभीर

Sun, 12 May 2019 12:32 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sun, 12 May 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
Crooks shot a farmer in Saharanpur at Uttar Pradesh
अस्पताल में भर्ती घायल किसान - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा से ट्रैक्टर ट्रॉली पर गेहूं बेचकर लौट रहे किसान पर बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायल किसान को निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। यहां से उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। 

विज्ञापन


सहारनपुर में रामपुर मनिहारान क्षेत्र के गांव लालू माजरा निवासी किसान चंद्रपाल और उसका चचेरा भाई तेजपाल 10 मई को गेहूं बेचने के लिए ट्रैक्टर ट्रॉली से हरियाणा गए थे। शुक्रवार देर रात जब वे गांव लौट रहे थे तो गांव के पास पुलिया पर पहले से ही घात लगाए बाइक सवार बदमाशों ने चंद्रपाल पर कई फायर कर दिए। एक गोली उसके पेट में और दूसरी सिर में लगी है। गोली लगते ही किसान ट्रैक्टर पर ही गिर पड़ा। उसके पास बैठे तेजपाल के शोर मचाने पर हमलावर भाग गए। घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे सीओ यतेंद्र नागर और थाना प्रभारी बबलू सिंह वर्मा ने गंभीर रूप से घायल किसान को मेडिग्राम हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत के चलते उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। 
विज्ञापन


किसान चंद्रपाल के भाई सत्यपाल ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि वर्ष 1999 में भी बदमाशों ने चंद्रपाल का ट्रैक्टर लूट लिया था। बताया कि लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने गोली मारी थी। किसान के पास एक लाख रुपये, जिसे बदमाश लूटने में सफल नहीं हो सके। उधर, पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष बबलू सिंह वर्मा ने बताया कि मामला रंजिश का लग रहा है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed