फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Crooks looted of 7.5 lakhs from a businessman in Meerut

बेखौफ बदमाशों ने कारोबारी से लूटे 7.50 लाख रुपए, आरोपियों ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम

Wed, 12 Jun 2019 01:14 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 12 Jun 2019 01:14 AM IST
विज्ञापन
Crooks looted of 7.5 lakhs from a businessman in Meerut
पुलिस को जानकारी देते पीड़ित परिजन - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में टीपी नगर थाना क्षेत्र के बागपत रोड पर बाइक सवार बदमाशों ने हथियारों के बल पर स्टील कारोबारी से 7.5 लाख रुपए लूट लिए। आरोपी घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। 

विज्ञापन


इसकी सूचना मिलते ही एसएसपी नितिन तिवारी, एसपी क्राइम डॉ. बीपी अशोक, एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह और सीओ ब्रह्मपुरी चक्रपाणि त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। 
विज्ञापन


कमला नगर निवासी मदन गोपाल की बागपत अड्डा चौराहा पर श्याम स्टील के नाम से दुकान है। मंगलवार शाम हर रोज की तरह मदन गोपाल दुकान बंद कर अपनी स्कूटी से घर के लिए रवाना हुए। दुकान से कुछ ही दूरी पर पहुंचे थे, तभी बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने हथियार दिखाकर उन्हें रोक लिया। एक बदमाश ने मदन गोपाल के हाथ से चाबी छीन ली और स्कूटी ले जाने का प्रयास किया। स्कूटी स्टार्ट ना होते देख बदमाश ने डिग्गी में रखी 7.5 लाख की नकदी से भरा थैला निकाल लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद बदमाश एक ही बाइक पर सवार होकर वहां से फरार हो गए। लोगों की मदद से पीड़ित मदन गोपाल ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। 

एसएसपी नितिन तिवारी, एसपी क्राइम डॉ. बीपी अशोक, एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह समेत भारी पुलिस फोर्स घटनास्थल पर आ गया। अधिकारियों ने पीड़ित से घटना की जानकारी ली। तत्काल चेकिंग अभियान चलाया गया, लेकिन कोई सफलता नहीं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed