{"_id":"5904325b4f1c1b1035c0e84f","slug":"crooks-have-stolen-three-houses-youth-s-beaten-to-death-on-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने पहले डकैती डाली, फिर युवक को रॉड से पीट-पीटकर मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने पहले डकैती डाली, फिर युवक को रॉड से पीट-पीटकर मार डाला
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Sat, 29 Apr 2017 02:15 PM IST
विज्ञापन
तीन घरों में डाका
मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर के पुरा गांव में शनिवार को एक घर में डकैती पड़ गई। परिवार के मुखिया डबलू की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इसके अलावा पत्नी भी मरणासन्न हालात में हैं। महिला को आनन-फानन में मेरठ के आनंद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही हैं।
विज्ञापन
बता दें कि आंगन में सो रहे बेटे को घटना की जरा भी भनक नहीं लगी । घर से कितना माल गया, अभी इस बात की जानकारी भी नहीं हैं। इसके अलावा दो और ऐसे मामले सामने आये है जहां बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। वहीं ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया।
विज्ञापन