फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Crooks fired at BSP leader Guddu Pandit's brother's car in Bijnor

बसपा नेता गुड्डू पंडित के भाई की कार पर फायरिंग, गोली लगने से शीशे क्षतिग्रस्त

Mon, 13 May 2019 11:40 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 13 May 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
Crooks fired at BSP leader Guddu Pandit's brother's car in Bijnor
बसपा नेता के भाई की कार पर फायरिंग - फोटो : अमर उजाला

बिजनौर में बसपा नेता गुड्डू पंडित के भाई मुकेश पंडित की कार पर फायरिंग कर दी गई। इसकी सूचना मुकेश पंडित ने थाना नजीबाबाद पर दी। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन हमलावरों के बारे में कुछ पता नहीं चल सका। 

विज्ञापन


गुड्डू पंडित हाल ही में आगरा की फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़े हैं। उनके भाई मुकेश पंडित भी 2009 में बसपा के टिकट पर बागपत से लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं। वह सोमवार देर शाम बुलंदशहर से नजीबाबाद होते हुए कोटद्वार जा रहे थे। बताया जा रहा है कि समीपुर और गांव लुकादड़ी के बीच स्थित डबल फाटक के पास उनकी कार पर किसी ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से कार के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए। मुकेश पंडित थाना नजीबाबाद पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस को दी। 
विज्ञापन


इसके बाद वह कोटद्वार रवाना हो गए। एसओ संजय पांचाल ने बताया कि मुकेश पंडित ने थाने पर घटना की सूचना दी थी, लेकिन तहरीर नहीं दी है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed