{"_id":"da68efa8e31b566ed4a843cfc10bb548","slug":"criminal-muqeem-kala-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"काला के सीने में छिपे कई काले राज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
काला के सीने में छिपे कई काले राज
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Thu, 22 Oct 2015 02:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेस्ट यूपी में पांच साल तक आतंक फैलाने वाले सवा दो लाख के इनामी कुख्यात मुकीम के सीने में कई काले राज छिपे हैं। वेस्ट यूपी समेत कई राज्यों में हुई वारदातों का खुलासा मुकीम काला से हो सकता है। इतना ही नहीं, शामली और सहारनपुर में उसके द्वारा बनाई गई करोड़ों की संपत्ति की जानकारी भी उसके सीने में कैद है। ऐेसे में अब मुकीम को रिमांड पर लेकर पूछताछ की कवायद शुरू कर दी गई है। एसटीएफ और पुलिस को उससे कई हत्याओं और बड़ी वारदातों का खुलासा होने की उम्मीद है।
2011 में मुस्तफा उर्फ कग्गा गैंग के साथ 86 लाख रुपये की लूट से जरायम की दुनिया में कदम रखने के बाद मुकीम ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। इसके बाद उसने लूट, हत्या और डकैती की दर्जनों वारदातों को अंजाम दिया। शामली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ समेत वेस्ट यूपी के अलावा राजस्थान, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब में भी उसने वारदातों को अंजाम दिया। लंबे समय से फरार चल रहे मुकीम को उसके साथी डेढ़ लाख के इनामी साबिर के साथ मेरठ एसटीएफ ने मंगलवार को लोनी से तो इससे पहले सोमवार रात उसके शातिर साथी 50 हजारी फिरोज पव्वा को सोमवार रात ही गाजियाबाद पुलिस और एसटीएफ ने सिहानी गेट से गिरफ्तार किया था।
रिमांड में खुलेंगे कई राज
सीओ एसटीएफ अनित कुमार ने बताया कि मुकीम काला शातिर अपराधी है। उसने वेस्ट यूपी समेत कई राज्यों में संगीन वारदातों को अंजाम दिया। मुकीम को पूछताछ के लिए रिमांड पर मांगा जाएगा। उम्मीद है कि उससे वेस्ट यूपी में हुई बड़ी वारदातों के संबंध में कई अहम सुराग मिलेंगे। कई हत्याओं का खुलासा मुकीम से पूछताछ में कर सकता है। मुकीम से कई अन्य अपराधियों के बारे में सटीक सूचना मिल सकती है। जोकि पुलिस के लिए अहम जानकारी होगी।
विज्ञापन
शामली-सहारनपुर में खरीदी जमीन
करोड़ों की लूट करने वाले मुकीम काला ने इसका बड़ा हिस्सा जमीन खरीदने में लगाया है। एसटीएफ अधिकारी के अनुसार मुकीम ने शामली और सहारनपुर में कई स्थानों पर जमीन खरीदी है, जिसकी जांच की जा रही है। शीघ्र ही इन संपत्तियों के बारे में जानकारी जुटा ली जाएगी।
अब आकाश और अजीत निशाने पर
सीओ एसटीएफ अनित कुमार ने बताया कि मुकीम, साबिर और फिरोज की गिरफ्तारी के बाद अब वेस्ट यूपी के सभी बड़े बदमाश जेल में है। वर्तमान में 50 हजार का इनामी आकाश निवासी शामली और 50 हजारी अजीत उर्फ हप्पू पर नजर है, जो सलाखों से बाहर हैं। आकाश कुख्यात राहुल खट्टा का करीबी था और अजीत उर्फ हप्पू निवासी बावली बड़ौत प्रमोद गग्गा के लिए काम करता है।