फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   criminal muqeem kala

ऊधम की घुट्टी पीकर शूटर बना पव्वा

Tue, 20 Oct 2015 01:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 20 Oct 2015 01:45 AM IST
विज्ञापन
criminal muqeem kala
फिरोज उर्फ पव्वा ने जरायम के गुर अपने गुरू ऊधम सिंह करनावल से सीखे थे। करनावल निवासी पव्वा ऊधम की घुट्टी पीकर ही शूटर बना। ऊधम से गांव की दोस्ती का सहारा लेकर वह अपराध की डगर पर ऐसा बढ़ा कि 50 हजार का इनामी हो चला। शुरूआती दौर में भले ही वह ऊधम का भरोसे का शूटर हुआ करता था, लेकिन बाद में उसने मुकीम काला का हाथ थाम लिया।
विज्ञापन


सहारनपुर के तनिष्क शोरूम में करोड़ों की डकैती से काला के साथ ही पव्वा भी चर्चित बदमाश बन बैठा। मुकीम गैंग के राइट हैंड फिरोज ने वेस्ट यूपी में ताबड़तोड़ वारदात की, लेकिन मेरठ पुलिस उसे पकड़ तक नहीं पाई।
विज्ञापन

करनावल निवासी ऊधम सिंह ने जब जरायम की दुनिया में कदम रखा था तो उसकी दोस्ती योगेश भदौड़ा से थी। कभी योगश और ऊधम साथ-साथ थे। इनकी दोस्ती में कई बड़े नाम भी शामिल रहे। लेकिन चीनी मिल में मैली के ठेके को लेकर ऊधम और योगेश में ऐसी ठनी कि मिल के डीजीएम की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। जिसके बाद ऊधम ने अपना गैंग खड़ा कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऊधम का सबसे ज्यादा भरोसा अपने ही गांव के फिरोज उर्फ पव्वा पर रहा। ऊधम और योगेश की अदावत में काफी खून बहा। जिसमें पव्वा ने शूटर की भूमिका निभाई। कहते हैं कि जरायम में दोस्ती की कोई कीमत नहीं होती। इसलिए फिरोज ने ऊधम गैंग से हटकर हाथ-पैर मारने शुरू कर दिए।

लूट और रंगदारी की घटनाओं के बाद वह पुलिस के निशाने पर आ गया। ऊधम पर तो शिकंजा कसा लेकिन पव्वा हाथ से फिसल गया। दरअसल सरूरपुर थाने के कुछ चुनिंदा सिपाही और दरोगा ही फिरोज को अच्छी तरह से पहचानते थे, लेकिन वह हर मौके पर पुलिस को छकाता रहा। जब पुलिस का ज्यादा दबाव पड़ा तो परिजन भी दूसरी जगह रहने लगे। इसके बाद पव्वा ने भी मुकीम काला का हाथ थाम लिया।

सहारनपुर में तनिष्क शोरूम में पड़ी 12 करोड़ की डकैती में मुकीम के साथ फिरोज का नाम सामने आने पर वह वेस्ट यूपी ही नहीं, पंजाब और हरियाणा पुलिस के भी रडार पर आ गया। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लगातार वारदातों से उसे मुकीम के साथ मोस्टवांटेड की सूची में शामिल कर लिया गया। उस पर 50 हजार का इनाम घोषित करते ही मेरठ क्राइम ब्रांच के अलावा एसटीएफ वेस्ट यूपी भी उसके पीछे लग गई।

फिरोज ने किया था ‘पव्वा’ फिट?

मेरठ। अपराध जगत में यह भी चर्चा रही कि ऊधम और मुकीम काला में हाथ मिलवाने के पीछे फिरोज पव्वा ही था। पुलिस अधिकारी भी इस पर कुछ न बोल रहे हों, लेकिन पुलिस महकमे में इसकी चर्चा बनी हुई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार ऊधम और मुकीम के बीच पक रही खिचड़ी की सूचना पुलिस अफसरों तक भी पहुंची थी। चर्चा थी इस दोस्ती से योगेश भदौड़ा की मुश्किलें बढ़ने लगीं।

मेरठ का पीसी ज्वैलर्स था निशाने पर

मेरठ। 50 हजार के इनामी फिरोज उर्फ पव्वा ने पकड़े जाने के बाद पुलिस को बताया कि मेरठ स्थित पीसी ज्वैलर्स उसके निशाने पर था। कई बार उसने लूट और डकैती की घटना को अंजाम देने के लिये योजना बनाई, पुलिस के पीछे पड़े होने के चलते कई बार वह भागने में भी कामयाब रहा।


फिरोज पव्वा पर सरूरपुर समेत अन्य थानों में दो दर्जन से अधिक लूट, हत्या, डकै ती और रंगदारी के मुकदमे दर्ज हैं। सहारनपुर की डकैती के बाद उसने दौराला में पशु व्यापारी से 16 लाख की लूट में भी उसका हाथ शामिल बताया गया, इसके अलावा डकैती और हत्या की कई वारदातों में उसके शामिल होने की बात सामने आई।

ये वारदातें भी करने वाला है गैंग
- एक व्यापारी से लूटने हैं दो करोड़ रुपये
- मेरठ में पीसी ज्वैलर्स और कैराना में लूटनी है ज्वैलरी शॉप
- जहांपुरा, जदैंडी और शामली में करनी हैं तीन लोगों की हत्या
- मुकीम काला के गुरु की मुखबिरी करने वाले की हत्या की भी प्लानिंग
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed