फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Criminal Devendra Gurjar arrested in police encounter at Meerut district

मुठभेड़ में दबोचा गया हत्यारोपी हिस्ट्रीशीटर, पूछताछ में बताई मर्डर की ये बड़ी वजह

Wed, 27 Nov 2019 02:52 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 27 Nov 2019 02:52 AM IST
विज्ञापन
Criminal Devendra Gurjar arrested in police encounter at Meerut district
मुठभेड़ में आरोपी घायल - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के मुबारिकपुर गांव में रविवार को महिला की एलानिया हत्या करने वाले हिस्ट्रीशीटर देवर देवेंद्र गुर्जर को पुलिस ने मुठभेड़ में धर दबोचा। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गांव के जंगल में उसकी घेराबंदी की। दोनों ओर से हुई फायरिंग में हिस्ट्रीशीटर के दोनों पैरों में गोली लगी। पुलिस ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। 

विज्ञापन


भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव मुबारिकपुर निवासी पूर्व प्रधान बिजेंद्र सिंह की पत्नी अमीषा उर्फ सीमा (35) की घर में ही देवर देवेंद्र ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। देवेंद्र गुर्जर भावनपुर थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उस पर लूट, हत्या और डकैती समेत 22 मुकदमे दर्ज हैं। बिजेंद्र ने छोटे भाई देवेंद्र के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया था। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर पर पांच हजार रुपये इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन


सोमवार रात दो बजे मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि हिस्ट्रीशीटर देवेंद्र गांव के पास बने आश्रम की ओर आ रहा है। सीओ सदर देहात अखिलेश भदौरिया और एसओ भावनपुर संजय कुमार ने हत्यारोपी की घेराबंदी का प्रयास किया। पुलिस को देखते ही हत्यारोपी देवेंद्र ने पुलिस पर गोली चला दी। जवाबी फायरिंग में देवेंद्र के एक पैर में गोली लगी। उसके बाद भी देवेंद्र ने भागने का प्रयास किया तो पुलिस की एक गोली उसके दूसरे पैर में भी जा लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: खुल गया इरफान की हत्या का राज, रिश्तेदार निकला कातिल, शादी में बाधा बनने पर किया था कत्ल

वहीं मुठभेड़ की सूचना पर एसपी देहात अविनाश पांडेय मौके पर पहुंचे। एसपी देहात ने बताया कि आरोपी के पास से महिला की हत्या में प्रयुक्त एक तमंचा, दो कारतूस व एक खोखा बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि मंगलवार शाम को कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेजा जाएगा। 

दो दिन से नहीं खाया था खाना 
सीओ अखिलेश भदौरिया ने देवेंद्र से अस्पताल में पूछताछ की। उसने बताया कि दो दिन से खाने के लिए रोटी तक नहीं मिली। वह भूख से बेहाल था। हत्या के बाद से ईख के खेत में छिपा था। रात में भागने की फिराक में था तभी पुलिस ने घेर लिया। यदि वह भूखा नहीं होता तो पैदल ही भाग जाता।

हो चुकी है बदनामी
एसपी देहात अविनाश पांडेय ने बताया कि पूछताछ में आरोपी देवेंद्र ने बताया कि भाभी अमीषा दूसरी जाति के घर खाना बनाने गई थी। इस पर बदनामी हुई। समझाने पर लड़ने लगी। इसके बाद तमंचे से गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। देवेंद्र पर दिल्ली, किला परीक्षितगढ़ व मवाना, खतौली, भावनपुर थाने में 23 मामले दर्ज हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed