फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   crime in salehpur meerut

 सालेहपुर में युवक की गोली मारकर हत्या

Mon, 27 Jun 2016 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Mon, 27 Jun 2016 02:04 AM IST
विज्ञापन
crime in salehpur meerut
युवक की हत्या के मौके पर जमा भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
 सालेहपुर में मामूली से विवाद में दो पक्षों में मारपीट और पथराव हो गया। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद भी पीड़ितों पर पथराव किया गया। हत्या का शोर मचने पर ग्रामीण दौड़े, तो आरोपी फरार हो गए। पीड़ित पक्ष ने नौ लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

सालेहपुर में रविवार को शेरदीन की बकरी पड़ोसी मेहरुद्दीन के घेर में घुस गई और चारा खाने लगी। मेहरुद्दीन की बेटी ने बकरी को वहां से भगा दिया। इसका शेरदीन पक्ष की महिलाओं ने विरोध किया। दोनों पक्ष की महिलाओं में कहासुनी हो गई। इसके बाद शेरदीन पक्ष के युवकों ने मेहरुद्दीन पक्ष की महिलाओं के साथ गालीगलौज और मारपीट कर दी। मेहरुद्दीन के बेटे जावीद (18) ने इसका विरोध किया, तो शेरदीन पक्ष के युवक ने उस पर तमंचे से गोली चला दी। गर्दन में गोली लगते ही जावीद गिर गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


इसके बाद भी हमलावर नहीं गए और जावीद को बचाने आए पिता मेहरुद्दीन और चचेरे भाई रियाजुद्दीन पर पथराव कर दिया। जावीद का मौत का हल्ला मचा, तो हमलावर फरार हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर जानी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेने का प्रयास किया। लेकिन हत्या से गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए शव नहीं उठाने दिया। काफी समझाने के बाद ग्रामीण माने। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी, लेकिन वे हाथ नहीं आ सके। दोनों पक्षों में तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया है। रियाजुद्दीन ने नासिर, शादाब, इमरान, शेरदीन, शौकत, भूरा, करीम, आसिफ और करीम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जानी थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के दबिश दी जा रही है। 


ईद के बाद होना था जावीद का निकाह
रियाजुद्दी
न ने बताया कि कुछ माह पहले जावीद का रिश्ता बहरामपुर गांव में हुआ था। वहां दूसरे पक्ष की भी रिश्तेदारी है। रिश्ता होने से दूसरा पक्ष नाराज था। इस रिश्ते को लेकर दोनों पक्षों में कई बार कहासुनी हो चुकी थी। शेरदीन पक्ष ने जावीद को जान से मारने की धमकी दी थी। रविवार को उसकी हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed