फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   crime in kinanagar

गोकशी पर जमकर बवाल

Mon, 01 Jan 2018 02:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Mon, 01 Jan 2018 02:33 AM IST
विज्ञापन
crime in kinanagar
हंगामा करते लोगों को समझाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
गोतस्करों ने कानून व्यवस्था को खुलेआम चुनौती देते हुए शनिवार रात को किनानगर-मेदपुर मार्ग के पास जंगल में आधा दर्जन से अधिक गोवंश का कटान कर दिया। रविवार सुबह जैसे ही ग्रामीणों ने गोवंश के अवशेष देखे तो आक्रोश फैल गया।

चार गांवों के सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर दी। एक सपा नेता के गुर्गों ने जैसे ही प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया तो मामला बिगड़ गया। भीड़ ने बयान देने वालों को दौड़ा लिया। चार घंटे तक चले बवाल के बाद एसएसपी ने एसओ भावनपुर को लाइन हाजिर और हसनपुर चौकी इंचार्ज को सस्पेंड कर दिया।
विज्ञापन


भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव किनानगर मेदपुुर संपर्क मार्ग स्थित पर गांव दतावली निवासी जयनारायण शर्मा का ईख का खेत है। रविवार सुबह दतावली निवासी गौरव शर्मा खेत पर जा रहा था। उसने जयनारायण के खेत में दो गायों के कटे हुए सिर और कई जगह पर खूून व अन्य अवशेष पडे़ देखे तो वह घबरा गया और दौड़कर गांव पहुंचा। सूचना पर सैकड़ों की तादाद में ग्रामीण लाठी डंडे लेकर खेतों की तरफ दौड़ पडे़। गोकलपुर, भावनपुर, दतावली, किनानगर सहित कई गांव के सैकड़ों लोग भी मौके पहुंच गए और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके की फोटो व्हाट्सएप ग्रुप में डाल दिए। गोकशी की घटना वायरल होते ही एसओ भावनपुर करतार सिंह, सीओ सदर देहात राम अर्ज, एसपी देहात राजेश कुमार फोर्स के साथ पहुंचे। ईख के खेत में गो अवशेष के अलावा पशुओं के कंकाल भी मिले। ईख के खेतों में ग्रामीणों ने छानबीन शुरू कर दी। इस दौरान भीड़ मेदपुुर निवासी नरेंद्र बंसल के ईख के ईख के खेत मेें पहुंच गई। इस खेत में गांव के इशरत ने फसल बो रखी है। यहां भीड़ को खेत में गायों की खाल, खून और अन्य अवशेष मले। आक्रोशित लोगों ने इशरत के ईख के खेत में आग लगा दी। जिसे ग्रामीणों ने किसी तरह मशक्कत कर बुझाया।

भीड़ गोवंश के सिर लेकर गढ़ रोड पर जाम लगाने चल दी। भाजपा विधायक सत्यवीर त्यागी, बजरंग दल के प्रदेश संयोजक बलराज डूंगर भी मौके पर पहुंच गए। तभी एक सपा नेता के कुछ गुर्गों ने कहा कि भाजपा सरकार गोकशी करा रही है, इस पर भाजपाई और बजरंग दल के नेता भड़क गए। भीड़ ने तीन युवकों को दौड़ा लिया। चार घंटे तक चले बवाल के बाद किसी तरह भाजपा विधायक और एसपी देहात ने भीड़ को शांत कराया। इसके बाद गोवंश को मिट्टी में दबवा दिया गया। एसएसपी मंजिल सैनी दहल ने एसओ भावनपुर करतार सिंह को लाइन हाजिर, हसनपुर चौकी इंचार्ज सलीम अहमद को सस्पेंड कर दिया।

--------------
दुखद है गोकशी की घटना
गोकशी की घटना बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 24 घंटे के अंदर पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई करे। कुछ लोग साजिश के तहत प्रदेश सरकार को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। यह किसी दूसरी पार्टी के कार्यकर्ताओं की साजिश है। मैंने मौके पर भीड़ को संभाला और पुलिस अफसरों से बातचीत की। गोकशी की घटना दुखद है। -सत्यवीर त्यागी, किठौर विधायक 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed