फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   cricket play in australia just in two thousand

11 खिलाड़ियों को आस्ट्रेलिया में खिलाने का किया दावा, दो हजार रुपये फीस रखी

Sat, 03 Jun 2017 12:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 03 Jun 2017 12:58 PM IST
विज्ञापन
cricket play in australia just in two thousand
cricket

समर वैकेशन होते ही क्रिकेट खिलाड़ियों को विदेशों में खिलाने वाली तथाकथित गैर मान्यता प्राप्त क्रिकेट संस्थाएं सामने आने लगी हैं। ऐसी ही एक इवेंट संस्था वर्ल्ड नेट ने भी ट्रायल में चयनित 11 खिलाड़ियों को आस्ट्रेलिया में खिलाने का दावा किया है। ट्रायल के लिए 2 हजार रुपये फीस रखी गई है। संस्था ने स्टेडियम समेत शहर के कई हिस्सों में पोस्टर लगाकर प्रचार करना शुरू कर दिया है। पोस्टर पर पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव, स्पिनर मनिंद्र सिंह और आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी डेरेन लेहमन का फोटो छपवा रखा है। आरएसओ और एमडीसीए ने इस संस्था को अनाधिकृत करार दिया है।

विज्ञापन


शुक्रवार को कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम वर्ल्ड नेट डॉट इन की तरफ से डेरेन लेहमन क्रिकेट एकेडमी (डीएलसीए) के सहयोग से क्रिकेट खेलो और मुफ्त आस्ट्रेलिया जाओ लिखे पोस्टर चर्चा का केंद्र बना रहा। पोस्टर पर 2000 रुपये में पाओ आस्ट्रेलिया जाकर क्रिकेट खेलने का सुनहरी मौका लिखा है। पोस्टर लगे होने की सूचना पर पहुंचे आरएसओ आले हैदर ने पोस्टर को वहां से हटवा दिया। बताया कि स्टेडियम से इस संस्था का कोई संबंध नहीं है और न ही इसके किसी प्रतिनिधि ने उनसे संपर्क किया है। स्टेडियम में इस तरह का कोई विज्ञापन भी नहीं हो सकता है। मेरठ डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष राकेश गोयल ने भी इस संस्था के किसी भी क्रिकेट एसोसिएशन से संबद्ध होने से मना किया। आरएसओ आले हैदर ने बताया कि खिलाड़ियों को ऐसे किसी भी भ्रामक विज्ञापन के चक्कर में नहीं आना चाहिए। पोस्टर पर दिए गए मोबाइल नंबरों पर जब संपर्क किया गया तो एक नंबर को उठाने वाले शख्स ने अपना नाम नहीं बताते हुए इस संस्था से जुड़े होने से इंकार किया। कहा कि उन्हें नहीं पता कि उनका नंबर किसने छाप दिया। दूसरे नंबर पर फोन करने पर निशांत नाम वाले शख्स ने बताया कि यह एक इवेंट संस्था है जो देश के पांच राज्यों में खिलाड़ियों का ट्रायल लेगी। फाइनल ट्रायल 30 जुलाई को चंडीगढ़ में होगा। इसमें कपिल देव, डेरेन लेहमन और मनिंद्र सिंह शामिल हाेंगे। फाइनल ट्रायल में चुने जाने वाले 11 खिलाड़ियों को मुफ्त में ऑस्ट्रेलिया स्थित डीएलसीए में खेलने भेजा जाएगा। संस्था के किसी भी क्रिकेट एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त नहीं होने पर कोई जवाब नहीं दे सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed