फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Court sent to jail of two accused in case of Somveer murder in Baghpat

बागपत: सामने आई सोमवीर के कत्ल की सच्चाई, कोर्ट ने आरोपी भाई-भतीजे को भेजा जेल

Tue, 19 Nov 2019 08:18 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Tue, 19 Nov 2019 08:18 PM IST
विज्ञापन
Court sent to jail of two accused in case of Somveer murder in Baghpat
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

बागपत जनपद में रमाला थाना क्षेत्र के किशनपुर बराल में सोमवीर की हत्या उसके भाई और भतीजे ने की थी। वह अपने हिस्से की जमीन किसी दूसरे व्यक्ति को बटाई पर देना चाहता था। आरोपी पिता-पुत्र की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बलकटी और इंजन की हत्थी बरामद की है। दोनों को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया।

विज्ञापन


एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव ने बताया कि किशनपुर बराल गांव में एक नवंबर की रात सोमवीर की हत्या कर दी गई थी। वह अविवाहित था और अपने बड़े भाई ओमवीर के पास रहता था। दो नवंबर की सुबह घटना की जानकारी हुई थी। बड़े भाई ओमवीर ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस विवेचना और प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर बड़े भाई ओमवीर और भतीजे मोहित का नाम प्रकाश में आया। रमाला थाना पुलिस ने मंगलवार को गांव के पास से दोनों पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने सोमवीर की हत्या करना स्वीकार किया। उनकी निशानदेही पर घटना में बलकटी और इंजन की हत्थी बरामद की।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मंजर देख कांप उठे लोग, हर तरफ फैला था खून ही खून, बेटे के शव से लिपटकर रोती रहीं मां, तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि सोमवीर अपने हिस्से की जमीन किसी अन्य व्यक्ति को बटाई पर देना चाहता था। सिंडिकेट बैंक शाखा बराल में उसका ज्वाइंट खाता था। वह खाते से अपने हिस्से के रूपये निकलवाना चाहता था। ओमवीर ने उसे काफी समझाया, लेकिन वह नहीं माना। इसी को लेकर एक नवंबर की रात जब सोमवीर सो गया था तो पिता-पुत्र ने मिलकर बलकटी व इंजन की हत्थी से सिर पर प्रहार कर उसकी हत्या कर दी। 

यह भी पढ़ें: खुल गया इरफान की हत्या का राज, रिश्तेदार निकला कातिल, शादी में बाधा बनने पर किया था कत्ल

बैंक की राशि को लेकर भी था विवाद
बैंक से रुपयों को लेकर दोनों भाइयों के बीच विवाद चल रहा था। आरोपी ने दूसरे भाई को कई बार समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। इसके चलते आरोपी ने अपने पुत्र के साथ मिलकर हत्या की साजिश रच दी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed