यूपी: संविदा लिपिक की चाकू से गोदकर हत्या, नहर के पास फेंकी लाश, ये रही कत्ल की बड़ी वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्ति विभाग धामपुर में संविदा पर कार्यरत लापता लिपिक का शव शनिवार को थाना क्षेत्र के गांव नूरपुर छीपरी के पास से गुजर रही नहर से बरामद हुआ। लिपिक की चाकू से गोदकर हत्या की गई है। मामला यूपी के बिजनौर जनपद का है।
पुलिस के मुताबिक लिपिक की हत्या नूरपुर छीपरी निवासी एक महिला के साथ संबंधों के विरोध में हुई है। इस मामले में आरोपी महिला और उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है। लिपिक के पिता की ओर से शुक्रवार को दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट को अब हत्या में तरमीम कर कार्रवाई की जा रही है।
सीओ अफजलगढ़ कृपाशंकर कन्नोजिया ने बताया कि कोतवाली देहात के गांव लकड़ा निवासी वीपेंद्र सिंह (23) पुत्र नरेश कुमार धामपुर पूर्ति विभाग में संविदा पर लिपिक के पद पर काम करता था। वीपेंद्र के शेरकोट थाने के गांव नूरपुरछीपरी निवासी पूनम से संबंध हो गए। आरोप है कि वीपेंद्र ने महिला की अश्लील वीडियो बना उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। महिला का पति पुखराज सिंह चेन्नई में नौकरी करता है। महिला ने इस मामले की जानकारी पति को दी। पुखराज 14 मई को चेन्नई से घर आया, इसके बाद पति-पत्नी ने मिलकर वीपेंद्र को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया।
वहीं प्लान के तहत पूनम ने लिपिक वीपेंद्र को बहाने से फोन कर गुरुवार की रात अपने घर बुला लिया। पति-पत्नी ने उसकी घर पर ही चाकुओं से गोद कर हत्या कर दी और रात में उसके शव को गांव के पास से गुजर रही नहर में फेंक दिया।
उधर, गुरुवार की रात जब वीपेंद्र घर नहीं पहुंचा तो उसके पिता नरेश ने थाने में वीपेंद्र के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करा दी। शनिवार को वीपेंद्र का शव नहर से बरामद हुआ।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोप में पुखराज और उसकी पत्नी पूनम को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। लिपिक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/