फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Congress leader befriended on Facebook, Rape before the wedding, Woman narrated stories

फेसबुक पर कांग्रेस नेत्री से दोस्ती, पहले दुष्कर्म फिर निकाह, रची खतरनाक साजिश

Mon, 27 Feb 2017 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Mon, 27 Feb 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
Congress leader befriended on Facebook, Rape before the wedding, Woman narrated stories
पुलिस हिरासत में आरोपी

राज्यसभा सदस्य परवेज हाशमी की पत्नी का फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर एक युवक ने शहर की एक कांग्रेस नेत्री से दोस्ती कर ली। नशीला पदार्थ देकर महिला से दुष्कर्म किया और फिर निकाह भी कर लिया। आरोपी कांग्रेस नेत्री की एक महिला से फोन पर बात भी कराता रहा, जिसे वह सांसद की पत्नी शैला हाशमी बताता था। उसे पार्टी में उपाध्यक्ष का पद और शहर सीट से विधानसभा चुनाव का टिकट दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये हड़प लिए। भंडाफोड़ होने के बाद कांग्रेस नेत्री ने आरोपी को मेरठ बुलाकर पुलिस से गिरफ्तार करा दिया।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर लालकुर्ती धीरज शुक्ला के अनुसार थाना क्षेत्र निवासी एक कांग्रेस नेत्री ने तहरीर देते हुए बताया कि करीब छह माह पहले उसे एक महिला की फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी। महिला ने खुद को एक राज्यसभा सदस्य की पत्नी शो किया था। बकौल पीड़िता, मैंने रिक्वेस्ट स्वीकार कर ली थी। उस महिला ने पहले अपने बेटे के लिए मेरी बहन का रिश्ता मांगा। फिर अपने एक रिश्तेदार युवक से मेरा निकाह कराने का प्रस्ताव रखा। यह सब फेसबुक के माध्यम से ही चलता रहा। उस महिला ने मेरी मुलाकात चंपारण (बिहार) निवासी वसीम अकरम से कराई। मेलजोल बढ़ने के बाद परिवार के सामने हम दोनों का निकाह हो गया।
विज्ञापन


कांग्रेस नेत्री ने बताया कि निकाह के बाद वसीम ने उसे पार्टी में अच्छा पद दिलाने और विधानसभा चुनाव का टिकट दिलाने का झांसा देकर अपने खाते में लाखों रुपये डलवाए। पद और टिकट न मिलने पर जब उसने अपने पैसे मांगे तो वसीम ने किनारा करना शुरू कर दिया। इसके बाद वसीम के खिलाफ लालकुर्ती थाने पर केस दर्ज कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे हुआ भंडाफोड़
कांग्रेस नेत्री के अनुसार ठगे जाने के अंदेशे पर उन्होंने परवेज हाशमी से फोन पर बात की। उन्होंने वसीम नाम के किसी भी युवक को जानने या पहचानने से ही साफ इनकार कर दिया। इसके बाद स्पष्ट हो गया कि मेरे साथ पूरी प्लानिंग के साथ धोखा हुआ है। इसकी जानकारी मैंने कांग्रेस से कैंट प्रत्याशी रमेश धींगड़ा को दी। एसएसपी से शिकायत के बाद पुलिस ने वसीम के खिलाफ दुष्कर्म, धोखाधड़ी और आईटी एक्ट का केस दर्ज किया।

मेरठ बुलाकर कराया गिरफ्तार
इंस्पेक्टर लालकुर्ती के अनुसार वसीम अपने ही बुने जाल में फंस गया। प्लान के मुताबिक कांग्रेस नेत्री और कैंट प्रत्याशी रमेश धींगड़ा की मदद से वसीम को पैसे दिलाने की बात कहकर मेरठ बुलाया गया। वसीम बुधवार को लालकुर्ती में कांग्रेस नेत्री के घर पहुंचा तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

यह बोले इंस्पेक्टर
इंस्पेक्टर लालकुर्ती धीरज शुक्ला के अनुसार वसीम ने धोखाधड़ी में सांसद परवेज हाशमी और उनकी पत्नी शैला के नाम का प्रयोग किया था। उसने सांसद की पत्नी की एफबी पर फर्जी आईडी बनाई थी। जिससे कांग्रेस नेत्री शक न करे। वाइस चेयरमैन का पद और टिकट दिलवाने का झांसा दिया था।

प्रेमिका के साथ मिलकर की प्लानिंग
इंस्पेक्टर ने बताया कि पूछताछ में वसीम ने बताया कि जिस महिला को वह राज्यसभा सांसद की पत्नी बताकर कांग्रेस नेत्री से बात कराता था, वह असल में उसकी प्रेमिका थी। वह अपनी प्रेमिका के साथ दिल्ली में रहता है। उसने यह सब संबंध बनाकर पैसा हड़पने की नीयत से किया था। इंस्पेक्टर का कहना है कि वसीम की प्रेमिका को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

बड़े पद के चक्कर में फंसी
कांग्रेस नेत्री का कहना है कि वह महिला उसे पार्टी में बड़ा पद दिलाने की बात करते हुए कहती थी कि तुम वसीम के साथ दिल्ली आ जाओ। आगे का काम मैं देख लूंगी। बड़े पद के चक्कर में मैं झांसे में आ गई। यकीन भी नहीं था कि मेरे साथ कभी ऐसा हो जाएगा। 


तीन बार ले जा चुका पैसा 
वसीम तीन बार मेरठ आया और कांग्रेस नेत्री के घर पर उसके पति की हैसियत से रहा। वह पद और टिकट दिलाने की बात कहकर कभी दिल्ली और लखनऊ ले जाने की बात कहकर तीन बार पैसे और जेवर ले गया। कांग्रेस नेत्री ने बताया कि वसीम के साथ एक युवक और एक महिला भी है। जोकि दिल्ली में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed