फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Conflict between the two side in village of Muzaffarnagar, and three people injured

यूपी: दो पक्षों में खूनी संघर्ष, जमकर चले धारदार हथियार और फायरिंग, तीन लोग घायल

Fri, 07 Jun 2019 03:18 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 07 Jun 2019 03:18 PM IST
Conflict between the two side in village of Muzaffarnagar, and three people injured
अस्पताल में भर्ती घायल युवक - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जिले के चित्तोड़ा गांव में शुक्रवार को एक ही समुदाय के दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से जमकर लाठी-डंडे व धारदार हथियार चले। इतना ही नहीं बल्कि फायरिंग भी हुई। इसमें तीन लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



मामला जानसठ थाना क्षेत्र के गांव चित्तोड़ा का है। यहां पुरानी रंजिश को लेकर शुक्रवार को दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान शमशाद पुत्र मीर को गोली लगी और उसका पुत्र बुरी तरह से घायल हो गया। पिता-पुत्र सहित तीनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।


इसके बाद सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की पूरी जानकारी ली। पुलिस ने एक हमलावर को हिरासत में ले लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed