{"_id":"5920a1984f1c1bd91af23c65","slug":"cigrette-business-man-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिगरेट कारोबारी दिल्ली से सकुशल बरामद ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिगरेट कारोबारी दिल्ली से सकुशल बरामद
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Sun, 21 May 2017 02:33 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लापता सिगरेट कारोबारी श्याम मोहन गर्ग को पुलिस ने शनिवार को दिल्ली के एक होटल से सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस के मुताबिक कारोबारी ने बताया कि वह खुद ही घर से गए थे। कारोबार को लेकर कुछ टेंशन थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पॉश कॉलोनी साकेत से सिगरेट कारोबारी श्याम मोहन गर्ग 14 मई को लापता हो गए थे। पुलिस ने काफी तलाश किया, लेकिन उनका सुराग नहीं लगा। सर्विलांस पर उनका मोबाइल नंबर लगा था। शुक्रवार रात कारोबारी ने अपने बेटे अंकुश गर्ग को फोन कर शनिवार को वापस आने की बात कही। फोन ऑन होते ही पुलिस एक्टिव हो गई। पुलिस की एक टीम रात में दिल्ली पहुंच गई और एक होटल से उन्हें बरामद कर मेरठ ले आई।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक कारोबारी ने बताया कि वह पहले ई-रिक्शा से शारदा रोड पहुंचे। वह गढ़ मुक्तेश्वर गए और उसके बाद ट्रेन से दिल्ली चले गए। जहां एक होटल में रुके थे। इंस्पेक्टर सिविल लाइन विजय कुमार ने बताया कि कारोबारी ने अपने व्यापार की टेंशन के चलते खुद जाने की बात कही है। कारोबारी की तबियत ठीक नहीं है। रविवार को उनसे पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन