मासूम के सामने उसके पिता को गोलियों से भूना, बच्ची ने पुलिस को बताया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में स्विफ्ट सवार आधा दर्जन हथियारबंद बदमाशों ने शनिवार देर रात रुड़की रोड हाईवे पर स्कूटी सवार प्रॉपर्टी डीलर को गोलियों से भून दिया। मौके पर पहुंचे पुलिस अफसरों को लोगों का गुस्सा झेलना पड़ा। हत्या की वजह प्रापर्टी विवाद और आपसी रंजिश बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार मूल रूप से खतौली, मुजफ्फरनगर निवासी सुबोध शर्मा (40) पुत्र सुरेंद्र शर्मा वर्तमान में मोदीपुरम की आनंद निकेतन कालोनी में रहते थे। शनिवार रात वह परिचित सुधीर शर्मा के यहां नारायण फार्म हाउस में शादी समारोह में गए थे। उनके साथ पत्नी ज्योति, बेटा प्रभव (11) और बेटी अराध्या (4) भी थे। देर रात करीब 12 बजे तीनों स्कूटी से घर लौट रहे थे। जब वह रुड़की रोड पर कोणार्क कालोनी के सामने पहुंचे तो पीछे से आई स्विफ्ट कार उनकी स्कूटी के आगे रुकी। उसमें आधा दर्जन बदमाश सवार थे। तीन-चार बदमाश हाथ में पिस्टल लेकर नीचे उतरे और सुबोध पर गोलियां बरसा दीं। गोली लगने के बाद भी सुबोध बच्चों को लेकर भागने लगे। बदमाश पीछे भागे तो सुबोध वहीं गिर गए। करीब 15 राउंड फायरिंग बदमाशों ने की। जिसमें से सुबोध को छह गोलियां लगीं। सूचना पर सीओ, इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे, तो लोगों का विरोध उन्हें झेलना पड़ा। पत्नी ज्योति ने तहरीर में पांच लोगों को नामजद किया गया है। सुबोध का बुढ़ाना में ईंट भट्ठा भी बताया जाता है। वहीं रात में एसपी सिटी भी मौके पर पहंचे।
बच्चे चिल्लाते रहे, पापा को मत मारो
जब बदमाश सुबोध पर गोलियां बरसा रहे थे। कुछ ही दूर खडे़ उनके बच्चे पापा-पापा चिल्ला रहे थे। उनका बेटा प्रभव बदमाशों से कह रहा था कि अंकल पापा को मत मारो। लेकिन बदमाशों पर इसका कोई असर नहीं हुआ। हालांकि बदमाशों ने बच्चों को छुआ तक नहीं।
पांच के खिलाफ रिपोर्ट
मृतक के बड़े भाई सुभाष शर्मा की तहरीर पर सुधीर श्ार्मा निवासी खतौली, राजवीर उर्फ टीटू, धर्मेद्र निवासी मुजफ्फरनगर, दीपक बंसल और ड्रग इंस्पेक्टर यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
प्लानिंग से आए थे
बदमाशों ने वारदात प्लानिंग से की। उन्हें पता था कि सुबोध शादी में आए हैं। संभवत: वह शादी समारोह के दौरान विवाह मंडप के बाहर ही उनके आने का इंतजार कर रहे थे और उनके आते ही वह मंडप से ही पीछे लग लिए और वारदात को अंजाम दिया।
दो शादियां हुई थीं
सुबोध की दो शादियां हुई थीं। पहली पत्नी सुधा है, जिससे एक बेटी है। दूसरी पत्नी ज्योति से एक बेटी अराध्या और एक बेटा प्रखर हैं। ज्योति इस समय सुधीर के साथ रहती है, जबकि पहली पत्नी सुधा खतौली में रहती है।
मुजफ्फरनगर में ड्रग्स इंस्पेक्टर को पकड़वाया था
ज्योति ने बताया कि सुधीर ने 27 जनवरी को मुजफ्फरनगर में किसी यादव ड्रग्स इंस्पेक्टर को भी विजिलेंस टीम से रिश्वत लेने के आरोप में पकड़वाया था। ज्योति को आशंका है कि उस वजह से भी उनकी हत्या कराई जा सकती है।
एसपी सिटी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि तहरीर के आधार रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। प्रथम दृष्टया विवाद प्रापर्टी या आपसी रंजिश का लगा रहा है। जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। हमलावरों की धरपकड़ के लिए क्राइम ब्रांच सहित तीन टीमें लगाई गई हैं।