फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Chairman attacked the Dairy Operator and firing, injuring six people in Muzaffarnagar

सहकारी संघ के चेयरमैन ने डेयरी संचालक के घर पर बोला हमला, ताबड़तोड़ फायिरंग, छह लोग घायल

Thu, 09 May 2019 11:17 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 09 May 2019 11:17 PM IST
विज्ञापन
Chairman attacked the Dairy Operator and firing, injuring six people in Muzaffarnagar
बरामद परसा दिखाता सिपाही और रहकड़ा में हुए झगड़े की जानकारी लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर के गांव रहकड़ा में सहकारी संघ के चेयरमैन ने साथियों के साथ मिलकर डेयरी संचालक के घर पर हमला कर दिया। धारदार हथियारों का इस्तेमाल करते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग भी की गई। इस हमले में डेयरी संचालक व दो महिलाओं समेत छह लोग घायल हो गए। हमलावर हथियार हवा में लहराते हुए धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने चार नामजद व आठ अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


भोपा थाना क्षेत्र के गांव रहकड़ा निवासी सतेंद्र उर्फ जोगेंद्र घर से ही पराग डेयरी चलाते हैं, जिसके यहां से रोजाना पराग की गाड़ी दूध लेकर जाती है। मंगलवार शाम उक्त गाड़ी चालक की भोपा सहकारी संघ के चेयरमैन योगेंद्र पुत्र कालूराम निवासी रहकड़ा से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसकी शिकायत करने पर योगेंद्र का डेयरी संचालक सतेंद्र से भी विवाद हो गया था, लेकिन ग्रामीणों ने उनमें बीचबचाव करा दिया था। 
विज्ञापन


आरोप है कि इसी खुन्नस में सहकारी संघ चेयरमैन योगेंद्र ने गुरुवार को दिन निकलते ही अपने साथियों के साथ मिलकर धारदार हथियार व तमंचे-बंदूक लेकर सतेंद्र उर्फ जोगेंद्र के घर हमला कर दिया। हमलावरों ने घर के बाहर खड़े सतेंद्र को गली में खींचकर उस पर धारदार हथियारों से वार कर लहूलुहान कर दिया। घायल की चीखपुकार सुनकर उसकी बेटी चिंकी, मनोरमा के साथ ही विकास व रवि पहुंचे तो उन पर भी हमला कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग भी कर दी, जिससे गांव में हड़कंप मच गया। फायरिंग में एक गोली घायल सतेंद्र के पैर में भी लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद हमलावर हथियारों को हवा में लहराते हुए धमकी देकर फरार हो गए।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर एमएस गिल टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। घटनास्थल से एक फरसा और कई खोखा-कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने हमलावरों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दी, लेकिन कोई हत्थे नहीं चढ़ा। डेयरी संचालक के भाई धर्मेंद्र ने सहकारी संघ चेयरमैन योगेंद्र व उसके भाई देवेंद्र के साथ ही शुभम व प्रदीप को नामजद करने के साथ ही आठ अज्ञात के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

तीन दिन बाद शादी, इसे लेकर खौफजदा परिवार
सहकारी संघ के चेयरमैन योगेंद्र की खुन्नस का शिकार हुए गांव रहकड़ा निवासी डेयरी संचालक सतेंद्र उर्फ जोगेंद्र की बेटी चिंकी की 13 मई को शादी है। सतेंद्र का पूरा परिवार शादी की तैयारियों में जुटा हुआ है, जिसके लिए मेहमान भी घर पर आने लगे हैं। इसी दौरान गुरुवार सुबह हुए हमले के बाद पीड़ित परिवार के साथ ही शादी के लिए आए मेहमानों में भी दहशत घर कर गई है। 

वहीं, हमले के बाद शादी की तैयारियां भी प्रभावित हो गईं हैं। दिन निकलते ही हुए इस हमले में सतेंद्र के साथ ही उसकी बेटी चिंकी भी गंभीर रूप से घायल हुई है, जिससे डेयरी संचालक का पूरा परिवार खौफजदा है। भयभीत परिजनों ने अब पुलिस से शादी के दौरान भी हमले की आशंका जताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है।

पीएचसी व सीएचसी में नहीं मिले डॉक्टर
गांव रहकड़ा में हुई वारदात में डेयरी संचालक सतेंद्र उर्फ जोगेंद्र समेत उसके परिवार के छह लोग गंभीर रूप से घायल हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को पहले मोरना पीएचसी ले गई, लेकिन वहां डॉक्टर नहीं मिले। इसके बाद पुलिस उन्हें भोपा सीएचसी ले गई, लेकिन दुर्भाग्य से वहां भी डॉक्टर ड्यूटी पर नहीं पहुंचे थे, जिसके बाद घायलों को सीधे जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया। पीएचसी व सीएचसी पर डॉक्टर नहीं मिलने को लेकर ग्रामीणों ने हंगामा भी किया। परिजनों ने भी पुलिस-प्रशासन के समक्ष सवाल उठाए कि यदि समय से उपचार न मिलने से कोई अनहोनी हो जाती तो इसका जिम्मेदार कौन होता ? हालांकि मौके पर मौजूद कोई भी व्यक्ति इसका जवाब नहीं दे पाया।

मामूली विवाद में डेयरी संचालक के घर हमला किया गया है। हमलावरों में भोपा सहकारी संघ का चेयरमैन योगेंद्र भी शामिल हैं, जिसका आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। मामले में चार नामजद समेत 12 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर हमलावरों की तलाश में टीम गठित की गई है। - एमएस गिल,  इंस्पेक्टर भोपा।

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed