फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Call center exposed in Meerut and 1.67 crore fraud from foreigners and two accused arrested

विदेशियों से 1.67 करोड़ की ठगी, पुलिस ने ऐसे किया कॉल सेंटर का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार

Thu, 20 Jun 2019 11:38 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 20 Jun 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
Call center exposed in Meerut and 1.67 crore fraud from foreigners and two accused arrested
दोनों आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

सॉफ्टवेयर में आई समस्या को दूर करने, मेंटेनेंस और बेहतर संचालन करने के नाम पर विदेशियों से 1.67 करोड़ की ठगी करने वाले कॉल सेंटर का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने पीएल शर्मा रोड स्थित ऑफिस पर छापा मारकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि 10 युवकों को हिरासत में ले लिया। यहां 10वीं और 12वीं कक्षा पास युवक विदेशियों से ठगी कर रहे थे। इस कॉल सेंटर को सील कर दिया गया है। मामला यूपी के मेरठ शहर का है।

विज्ञापन


लालकुर्ती थानाक्षेत्र के पीएल शर्मा रोड पर ‘कॉल टू कस्टमर’ नाम से कॉल सेंटर है। इसे रोहन पुत्र राकेश आनंद और अतिनय शर्मा पुत्र गोपाल निवासी बसंत विहार, सिविल लाइन चला रहे थे। मुखबिर की सूचना पर साइबर सेल और लालकुर्ती पुलिस ने यहां छापा मारा। यहां से रोहन और अतिनय को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही यहां काम करने वाले 10 युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन


दोनों गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को बताया कि इन्होंने कंप्यूटर सॉफ्टवेयर क्षेत्र की विभिन्न ब्रांडेड कंपनियों के नाम से फर्जी वेबसाइट बना रखी हैं। इन वेबसाइट पर टोल फ्री नंबर और बैंक खाता नंबर दिया हुआ है। वेबसाइट पर लिखा है कि किसी भी सॉफ्टवेयर में कोई समस्या आए, तो कॉल करें, उसका समाधान किया जाएगा। साथ ही तकनीकी सपोर्ट भी दी जाएगी। इसके एवज में ये लोग तय राशि अपने खाते में ट्रांसफर करा लेते थे, लेकिन कोई सुविधा नहीं देते थे। यह कॉल सेंटर 2017 से चलना बताया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी क्राइम एवं साइबर सेल प्रभारी डॉ. बीपी अशोक ने बताया कि दोनों आरोपी अब तक 1.67 करोड़ की ठगी कर चुके हैं। दोनों के देश-विदेश में कई बैंक खाते हैं, जिनकी जांच चल रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed