{"_id":"58dfb9396e57d524ae2fc751cac168bb","slug":"businessman-murder-in-meerut-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"250 रुपये के लिए की थी कपड़ा व्यापारी की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
250 रुपये के लिए की थी कपड़ा व्यापारी की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Sun, 30 Aug 2015 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपड़ा व्यापारी अजय कुमार का मर्डर 250 रुपये को लेकर हुआ था। मुखबिर की सूचना पर शनिवार को पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने जुल्म कबूल लिया और इस वारदात से जुड़ी कई अहम जानकारी पुलिस को दी। इस वारदात में छह आरोपी शामिल थे। फरार आरोपी की तलाश में दबिश दी।
खरखौदा क्षेत्र के चंदपुरा गांव निवासी अजय कुमार की खरखौदा में स्पोर्ट्स वीयर की दुकान है। 16 अगस्त को अजय लापता हुआ था, जिसका शव 20 अगस्त को भोजपुर, गाजियाबाद के जंगल में पेड़ पर लटका मिला था। पुलिस मामले को आत्महत्या मानकर चल रही थी। मुखबिर की सूचना पर शनिवार को खरखौदा पुलिस ने अफजाल निवासी तोड़ी भोजपुर को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक आरोपी ने बताया कि वह अपने पांच साथियों के साथ अजय को कार में बैठाकर ले गया था। उसके बाद अजय को शराब पिलायी और चाकू से गोदकर हत्या कर दी। हत्या को आत्महत्या दर्शाने के लिये उसको पेड़ पर लटकाया था। पुलिस ने मामले की जानकारी लेने के बाद उसको जेल भेजा।
विज्ञापन
कैसे बनी प्लानिंग
पुलिस के मुताबिक आरोपी अफजाल ने बताया कि एक महीने पहले आस मौ. निवासी तोड़ी भोजपुर ने अजय को 250 रुपये दिए थे, लेकिन उसकी मनपसंद का लोअर नहीं मिला। पैसा वापस न करने पर 14 अगस्त को दोनों में विवाद हुआ था। आसपास के लोगों ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया। इसके बाद आस मौ. ने उसकी हत्या करने का प्लान बनाया। इस वारदात को अंजाम देने के लिए अफजाल, आबिद, नईम, जावेद समेत पांच लोगोें को शामिल किया। अफजाल ही अजय को उसकी दुकान से बुलाकर ले गया था।
सुसाइड नोट लिखाया
आरोपी अफजाल ने बताया कि अजय को पहले शराब पिलाकर फफूंडा के जंगल में ले जाया गया। उसकी कनपटी पर तमंचा तानकर जबरन सुसाइड नोट लिखवाया। मारने के बाद उसके पहचान पत्र भी उसकी जेब में रखा, ताकि किसी को पता न चले कि उसकी हत्या हुई। सब लोग आत्महत्या मानकर चल रहे थे। पुलिस भी इस मामले को आत्महत्या मानकर एफआर लगाने की तैयारी में थी।
फरार आरोपी की तलाश
फरार पांच आरोपियों की तलाश में खरखौदा पुलिस ने भोजपुर के तोड़ी गांव में दबिश दी। पुलिस को आरोपी अफजाल की बताई कहानी पर शंका है। एसओ खरखौदा पीयूष दीक्षित का कहना कि मामला हत्या में दर्ज कर लिया है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी होने पर मामले की सही जानकारी की जाएगी। अफजाल को हत्या के मामले में जेल भेजा गया।