फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Boyfriend murdered girlfriend's father in Meerut at Uttar Pradesh

एकतरफा प्यार में युवती के पिता को मार डाला, सिरफिरे आशिक ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम

Thu, 27 Jun 2019 03:51 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 27 Jun 2019 03:51 AM IST
विज्ञापन
Boyfriend murdered girlfriend's father in Meerut at Uttar Pradesh
हत्या के बाद थाने में हंगामा करते लोग - फोटो : अमर उजाला

सिरफिरे आशिक ने एकतरफा प्यार में युवती के पिता की दिनदहाड़े गोलियां बरसाकर हत्या कर दी। हस्तिनापुर थाना क्षेत्र में बुधवार को इस सनसनीखेज वारदात से अफरातफरी मच गई। हत्या का आरोपी फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। घटना यूपी के मेरठ जनपद की है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार माखननगर बहसूमा निवासी निशांत पुत्र जसविंदर सिंह हस्तिनापुर क्षेत्र निवासी एक युवती से एकतरफा प्यार करता था। युवती का पिता क्षेत्र में ही साइकिल की मरम्मत का काम करता था। बुधवार सुबह जब युवती का पिता साइकिल से जा रहा था तो बाइक सवार दो युवकों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। युवती के पिता को तीन गोलियां लगीं। सूचना पर पहुंचे एसओ हस्तिनापुर धर्मेंद्र सिंह घायल को सीएचसी लेकर पहुंची, जहां से जिला अस्पताल ले जाते समय उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


युवती के परिजनों का आरोप है कि निशांत युवती से जबरन शादी करना चाहता था। युवती ने इसकी शिकायत अपने परिजनों से की थी। परिजनों ने कई बार निशांत को समझाने का प्रयास किया। लेकिन वह नहीं माना। एक सप्ताह पहले परिजनों ने युवती की शादी दूसरे युवक से तय कर दी थी। जिस पर निशांत ने युवती के पिता की धमकी के बाद हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द करेंगे गिरफ्तार 
सिरफिरे आशिक ने युवती के पिता की हत्या की है। हत्यारोपी को पुलिस जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी। - अविनाश पांडेय, एसपी देहात

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed