{"_id":"5c3c1456bdec2273a466e231","slug":"boy-murdered-in-sardhana-meerut-dead-body-face-crushed-to-erase-the-identity","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: सरधना में युवक की सनसनीखेज हत्या, पहचान मिटाने को कुचला शव का चेहरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यूपी: सरधना में युवक की सनसनीखेज हत्या, पहचान मिटाने को कुचला शव का चेहरा
Mon, 14 Jan 2019 10:17 AM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Priyesh Mishra
Updated Mon, 14 Jan 2019 10:17 AM IST
विज्ञापन
murder
यूपी के मेरठ से सटे सरधना में सोमवार सुबह एक युवक की सनसनीखेज हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया। शव की पहचान मिटाने के लिए शव के चेहरे को बुरी तरह ईंट पत्थरों से कुचला गया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
सरधना नगर के मोहल्ला लोकप्रिय रोड पर एक शव मिलने से सनसनी मच गई। लोगों ने घटना की सूचना डायल 100 को दी। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और हत्या की जांच पड़ताल की। जानकारी के मुताबिक हत्या करने के बाद शव को सड़क के किनारे फेंक दिया गया और पहचान मिटाने के लिए मृतक के चेहरे को बुरी तरह कुचला गया था।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार मृतक बीस वर्षीय फरमान पुत्र अलीहसन निवासी सरधना है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/