फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP leader's sabotage, communal tension

भाजपा नेता की बहन से छेड़छाड़, सांप्रदायिक तनाव

Fri, 12 Apr 2019 03:52 AM IST
Gaurav sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Gaurav sharma Updated Fri, 12 Apr 2019 03:52 AM IST
विज्ञापन
BJP leader's sabotage, communal tension
मेरठ - फोटो : अमर उजाला
मतदान संपन्न होने के बाद बृहस्पतिवार रात लालकुर्ती में भाजपा नेता की बहन से छेड़छाड़ व फायरिंग करने की सनसनीखेज वारदात हो गई। दो युवकों को भाजपा नेता और उसके साथियों ने मौके पर ही दबोचा लिया, जबकि तीसरा आरोपी भाग गया। गुस्साए लोगों ने दोनों आरोपियों को पीटा और पुलिस को सौंपा। आरोपी दूसरे समुदाय के होने के चलते सांप्रदायिक तनाव की स्थिति बन गई। हालांकि पुलिस ने स्थिति को कंट्रोल में रखा।
विज्ञापन

मामला लालकुर्ती स्थित शनि मंदिर के पास का है। भाजपा नेता की बहन अपनी सहेली के साथ बृहस्पतिवार रात आठ बजे मंदिर से वापस लौट रही थी। आरोप कि दूसरे समुदाय के तीन युवकों ने भाजपा नेता की बहन का हाथ पकड़ लिया। आपत्ति करने पर आरोपी युवती से छेड़खानी करने लगे। युवती के शोर मचाया। ऐन वक्त पर पीछे से भाजपा नेता और उसके साथी पहुंच गए। दोनों में टकराव की स्थिति बन गई। आरोपियों ने जान से मारने की नियत से भाजपा नेता पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन

गोलियों की आवाज सुनकर लोगों की भीड़ लगी। भाजपा नेता ने लोगों की मदद से दो आरोपियों को मौके पर दबोच लिया। आरोपी दूसरे समुदाय के थे। इसकी जानकारी लगने पर लोगों का गुस्सा फूट गया। आरोपियों ने हापुड़ अड्डा चौराहे के पास से आना बताया। लोगों ने दोनों की पिटाई की और पुलिस को बुलाकर सौंप दिया। इसकी जानकारी पर आरोपी के परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे। इससे पहले मामला सांप्रदायिक तूल पकड़ता, लालकुर्ती पुलिस दोनों आरोपियों को थाने ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तनाव की स्थिति बनी
भाजपा नेता की बहन से छेड़खानी और फायरिंग होने की जानकारी लगते ही भाजपा के कई नेता लालकुर्ती में पहुंच गए। उधर, आरोपी पक्ष से कई लोग पहुंचे थे। तनाव की स्थिति को देखते पुलिस ने आरोपी पक्ष वहां से खदेड़ दिया। लोगों ने बताया कि आरोपियों पर मजबूत कार्रवाई होनी चाहिए। पुलिस ने स्थानीय लोगों से भी वारदात के बारे में जानकारी जुटाई है।
पूछो यहां क्या करने आए थे
भाजपा कार्यकर्ताओं ने लालकुर्ती थाने में नाराजगी जताई। पुलिस से कहा कि आरोपियों से पूछो कि आखिर लालकुर्ती में ये लोग क्या करने आए थे। आरोपी हापुड़ रोड के निवासी है। वह अक्सर लालकुर्ती में युवती और महिलाओं के साथ छेड़खानी करने के लिए आते हैं। इसकी कई बार शिकायत की गई। इसके बावजूद पुलिस ने इन युवकों पर शिकंजा नहीं कसा।

फरार आरोपी की तलाश
पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपी साहिल और गुरु निवासी जाकिर कॉलोनी हापुड़ रोड लिसाड़ी गेट बताए है। फरार आरोपी की तलाश में दबिश जारी है। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ छेड़खानी और फायरिंग का केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों से एक तमंचा भी बरामद होना बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed