फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP leader's nephew shot dead in Shamli of Uttar Pradesh

यूपी: भाजपा नेता के भतीजे की गोली मारकर हत्या, ये रही वारदात के पीछे की वजह

Wed, 29 Apr 2020 10:59 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: कपिल kapil Updated Wed, 29 Apr 2020 10:59 PM IST
सार

  • भाजपा नेता के रिश्तेदार की गोली मारकर हत्या
  • बाग में घुसने का विरोध करने पर हुई घटना

विज्ञापन
BJP leader's nephew shot dead in Shamli of Uttar Pradesh
मृतक युवक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में युवक के बाग में घुसने का विरोध करने पर बाग मालिक के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मरने वाला युवक हर्ष (23 वर्ष) भाजपा के प्रदेश महामंत्री मोहित बेनीवाल का भतीजा था। मृतक के पिता ने थाने पर बुधवार देर शाम अज्ञात में तहरीर दी है।

विज्ञापन


थानाभवन क्षेत्र में खेड़ा गदाई निवासी भाजपा नेता मोहित बेनीवाल के रिश्ते के भाई विनय बेनीवाल का गांव में आम और आड़ू का बाग है। पुलिस के अनुसार मंगलवार देर रात बाग में कुछ युवकों के होने की आहट हुई। संदेह हुआ कि लोग आड़ू तोड़ने के लिए घुसे हैं। बाग में काम करने वालों ने एक युवक को पकड़ लिया, जबकि अन्य लोग मौके से फरार हो गए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: लाॅकडाउन के बीच पुलिस को चुनौती, मेरठ में युवक की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार दो हमलावरों ने घटना को दिया अंजाम
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर विनय अपने बड़े पुत्र हर्ष और छोटे पुत्र हर्षित के साथ बाग में पहुंचे। पकड़े गए युवक से बात करने लगे। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी युवक ने गोली चला दी, जो हर्ष के पेट में जा लगी। इसी बीच आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। उपचार के लिए मेरठ ले जाते समय हर्ष ने दम तोड़ दिया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed