फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bijnor murder case: police arrested of one crook in Uttar Pradesh

हत्याकांड: दबोचा गया एक शातिर बदमाश, दो फरार, तीन युवकों पर बरसाईं थी ताबड़तोड़ गोलियां

Tue, 21 May 2019 11:32 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 21 May 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
Bijnor murder case: police arrested of one crook in Uttar Pradesh
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

मुरादाबाद लोकसभा चुनाव से दो दिन पहले बढ़ापुर थाना क्षेत्र में अनूसूचित जाति के बाइक सवार तीन लोगों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर एक व्यक्ति की हत्या करने वालों की तलाश में बिजनौर पुलिस ने पंचकुला पुलिस के साथ घेराबंदी कर ली। लेकिन बदमाश पुलिस की नाकेबंदी को तोड़कर दो बदमाश फरार हो गए, जबकि एक को पुलिस ने दबोच लिया। 

विज्ञापन


मामला सोमवार की देर शाम पंचकूला में उस समय सामने आया, जब उत्तर प्रदेश में हत्या की वारदात में संलिप्त तीन हत्यारोपी सेक्टर-20, 21 की सड़क पर बिजनौर व पंचकूला पुलिस के संयुक्त नाके को तोड़कर भाग निकले। पुलिस के पीछा करने पर हत्यारोपियों की लग्जरी कार जगुआर नंबर सीएच01एएम-4058 तेज रफ्तार में सेक्टर-20 की सड़क लांघकर सेक्टर-21 की सड़क पर रांग साइड जा उतरी। डिवाइडर से टकराने पर गाड़ी का टायर फट गया, एलॉय व्हील टूट गया और एयर बैग भी खुल गए। सभी आरोपी गाड़ी से नीचे उतरकर पैदल ही पीर मुच्छल्ला की तरफ भागने लगे। लेकिन पीछा कर रहे बिजनौर और पंचकूला पुलिस के जवानों ने एक आरोपी को मौके पर ही धर लिया। कद काठी से लंबे चौड़े एक हत्यारोपी ने सामने आए एक पुलिसकर्मी को उठाकर एकतरफ फेंक दिया और साथी समेत टैक्सी से फरार हो गया। फरार होते समय हत्यारोपियों से उनकी माउजर भी नीचे गिर गई। गनीमत रही कि इससे पहले पुलिस और हत्यारोपियों के बीच फायरिंग की नौबत नहीं आई। आरोपियों के फरार होने पर पुलिसकर्मियों ने वायरलेस पर मैसेज फ्लैश कराया। 
विज्ञापन


शहर की सभी बाहरी सीमाओं को सील कर दिया गया, ताकि हत्यारोपी बाहर नहीं जा सके। लेकिन देर रात तक वे पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सके। सेक्टर-20 थाने के प्रभारी, इंस्पेक्टर दलीप कुमार ने बताया कि एक आरोपी को पकड़ लिया गया है। जबकि दो आरोपी फरार होने में कामयाब रहे। पंचकूला पुलिस ने आरोपियों की जगुआर कार समेत उनकी माउजर को कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, बिजनौर पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ में जुटी है। बिजनौर पुलिस इस घटना के बारे में कुछ नहीं बता रही। एसपी देहात विश्वजीत श्रीवास्तव के मुताबिक पंचकुला में घटना में शामिल बदमाशों की घेराबंदी की गई थी।

ये था मामला
मुरादाबाद लोकसभा में बिजनौर जिले की बढ़ापुर विधानसभा भी आती है। 23 अप्रैल को इस लोकसभा सीट पर चुनाव था। बढ़ापुर थाना क्षेत्र के गांव मुकंदपुर राजमल निवासी बुलाकी सिंह, महावीर सिंह व फिरौजी सिंह 20 अप्रैल की रात शादी का कुछ सामान खरीदने के लिए बाइक से बढ़ापुर गए थे। देर रात में वहां से लौटते समय बढ़ापुर कुंजेटा मार्ग पर नकटा नदी के रपटे के पास कार में सवार बदमाशों ने उन्हें रोककर रामपुर जाने का रास्ता मालूम किया। इस दौरान एक ने फिरौजी सिंह को थप्पड़ जड़ दिया, जिसके बाद हुए विवाद में कार में सवार बदमाशों ने पिस्टल से तीनों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। इस घटना में जिला अस्पताल में बुलाकी सिंह को मृत घोषित कर दिया। महावीर व फिरौजी सिंह को मेरठ रेफर कर दिया। पुलिस ने दिल्ली से घटना में प्रयुक्त कार बरामद कर ली। पुलिस मौके से थोड़ी दूरी पर जनाजे में शामिल होने आए लोगों पर इस घटना में शामिल होने का शक जताया था।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed