यूपी: शराबी पिता ने आठ दिन की मासूम बच्ची को जमीन पर पटक कर मार डाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब के नशे में धुत एक पिता ने आठ दिन की बेटी को जमीन पर पटक कर मार डाला। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही बच्ची के शव को दफना दिया। बच्ची के नाना ने थाने में दामाद के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामला यूपी के बिजनौर जनपद का है।
मंडावर थाना क्षेत्र में गांव रावली निवासी रामनिवास की शादी मार्च 2018 में थाना कोतवाली शहर के गांव अलावलपुर निवासी घनश्याम की बेटी निशा से हुई थी। एक सप्ताह पूर्व निशा ने जिला अस्पताल में बेटी को जन्म दिया।
बता दें कि मंगलवार को शराब के नशे में धुत रामनिवास बेटी को खिलाने के बहाने घर से बाहर ले आया और सड़क पर पटक दिया। इससे बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं ग्रामीणों के अनुसार रामनिवास ने परिवारवालों से झूठ बोल दिया कि बच्ची उसकी गोद से फिसलकर गिर गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। बच्ची को शाम के समय गंगा किनारे दफना दिया गया। लेकिन किसी ने इसके बारे में निशा के पिता घनश्याम को बता दिया। घनश्याम बुधवार को परिजनों के साथ रावली पहुंचा और रामनिवास के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। उसे बताया गया था कि बच्ची की मौत रामनिवास की गोद से फिसलकर गिरने के कारण हुई है। लेकिन गांव में जाने पर उसे पता चला कि रामनिवास ने बच्ची को जमीन पर पटक कर मारा, जिससे उसकी मौत हो गई। तहरीर मिलने पर तहसीलदार धर्मेंद्र सिंह की निगरानी में पुलिस ने गंगा तट से बच्ची के शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
थाना प्रभारी निरीक्षक अंशुमाली भारती का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/