फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bhavnapur police beat lawyer, lawyers swoop on SSP

भावनपुर पुलिस ने वकील को पीटा, वकीलों ने एसएसपी को घेरा

Sun, 28 Apr 2019 03:41 AM IST
Gaurav sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Gaurav sharma Updated Sun, 28 Apr 2019 03:41 AM IST
विज्ञापन
Bhavnapur police beat lawyer, lawyers swoop on SSP
मेरठ - फोटो : अमर उजाला
भावनपुर पुलिस को शुक्रवार रात एक वकील को पीटना और हवालात में बंद करना महंगा पड़ गया। शनिवार को सौ से ज्यादा वकीलों ने थाने से लेकर एसएसपी ऑफिस तक हंगामा और नारेबाजी की। कहा कि आरोपी पुलिसकर्मी निलंबित नहीं हुए तो पुलिस-प्रशासन जिम्मेदार होग। वकीलों के आक्रोश को देखते हुए एसएसपी ने दरोगा और तीन सिपाहियों के खिलाफ भावनपुर थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

भावनपुर क्षेत्र के अब्दुल्लापुर निवासी वकील जयप्रकाश शुक्रवार शाम अब्दुल्लापुर अपने गांव जा रहे थे। रास्ते में महिपाल से कहासुनी हो गयी थी, जिसके बाद मामला समाप्त हो गया और वह अपने घर जाकर सो गए। आरोप है कि रात करीब 10:30 बजे दरोगा विनोद कुमार, सिपाही अंकित कुमार व दो सिपाहियों के साथ वकील जयप्रकाश के घर पर पहुंचे और उनकी पिटाई कर दी। जय प्रकाश के बताने पर कि वह अधिवक्ता हैं तो दरोगा ने उन्हें थाने लाकर हवालात में डाल दिया। बाद में भावनपुर एसओ विनय कुमार थाने पहुंचे तो उन्होंने जयप्रकाश को हवालात से निकलवाकर परिजनों की सुपुर्दगी में दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि शनिवार सुबह वकील जयप्रकाश को दरोगा विनोद कुमार व अंकित ने फोन पर धमकी दी कि अगर कुछ भी करने की कोशिश तो अंजाम भुगतना होगा। जिसके बाद जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव नागर व महामंत्री प्रवीन सुधार के नेतृत्व में वकीलों ने एसएसपी कार्यालय पर हंगामा किया। एसएसपी नितिन तिवारी के सामने पुलिस ऑफिस में नारेबाजी कर दी। एसएसपी ने वकीलों को शांत कराने की कोशिश की तो वकील भड़क गए। कहा कि दरोगा और आरोपी सिपाही निलंबित चाहिए। एसएसपी ने कहा कि वह सीओ से जांच करा रहे हैं। आरोपी पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज किया जाएगा। जिसके बाद वकील शांत हुए। बाद में पुलिस ने पीड़ित अधिवक्ता का मेडिकल कराया। इस दौरान पूर्व महामंत्री प्रबोध शर्मा, गिरजेश मलिक, विरेन्द्र कुमार, पीके तोमर, नीरज त्यागी, सुशील शर्मा, माजिद अली, सुनील राणा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज
एसओ भावनपुर विनय कुमार ने बताया कि अधिवक्ता जयप्रकाश की तहरीर पर दरोगा विनोद कुमार व तीन सिपाहियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। वहीं, जयप्रकाश ने अपने पड़ोसी महिपाल के साथ मारपीट की थी। जिस पर पीड़ित की तहरीर पर मनु पुत्र ओमी के खिलाफ मारपीट और धमकी देने के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया था। जिस पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए वकील को घर पर दबिश देकर हिरासत में लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed