फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   bhadora shooter

भदौड़ा के शूटरों ने मांगी थी जेल से रंगदारी

Wed, 20 Jul 2016 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
अमर उजाला ब्यूरों Updated Wed, 20 Jul 2016 02:07 AM IST
विज्ञापन
bhadora shooter
शूटर भदौड़ा - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
 जेल में बंद भदौड़ा गैंग ने शूटरों ने सरधना के दुकानदार से एक  लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। पुलिस ने पेशी पर आए दोनों शूटरों की तलाशी ली तो मोबाइल फोन बरामद हुआ। शूटरों ने बताया कि वह जेल से ही मोबाइल फोन प्रयोग कर रंगदारी मांगते थे।
इंस्पेक्टर सरधना राजेश वर्मा ने प्रेसवार्ता में बताया कि सरधना के टेहरकी गांव निवासी विजय चौहान की सरधना नए बस स्टैंड पर इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान है। 12 जुलाई की शाम विजय को कॉल कर एक लाख की रंगदारी मांगी गई थी। पुलिस ने उस नंबर को सर्विलांस पर लिया तो मंगलवार को उस नंबर की लोकेशन कचहरी परिसर में बताई गई।
विज्ञापन

जिस पर सरधना इंस्पेक्टर पुलिस टीम के साथ कचहरी पहुंचे। कचहरी की हवालात में बंद भदौड़ा गैंग के शूटर राहुल निवासी वाजिदपुर, बागपत और शनि निवासी अहमदाबाद, सरधना की तलाश ली तो उनसे एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। इंस्पेक्टर के मुताबिक आरोपियों ने बताया कि यह मोबाइल फोन वह जेल में भी रखते थे। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपियों को बी वारंट पर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कचहरी शूटआउट का आरोपी शनि
इंस्पेक्टर सरधना ने बताया कि आरोपी शनि भरी कचहरी में नितिन गंजा की हत्या करने के मामले में जेल में बंद है। शनि दुकानदार विजय चौहान को जानता था। उसने राहुल से उसे कॉल कराकर रंगदारी मांगी थी। वहीं, राहुल भी भदौड़ा गैंग का शूटर है, जोकि लूट और हत्या में जेल में बंद है।

पहले नोटों की गड्डी और अब रंगदारी
जेल में बैठे कुख्यात योगेश भदौड़ा और उसके शूटर सक्रिय हो गए हैं। सोमवार को पेशी पर आए भदौड़ा को नोटों की गड्डी दी गई थी। पुलिस यह नहीं बता पाई है कि भदौड़ा को नोटों की गड्डी किसने और क्यों दी। अब मंगलवार को भदौड़ा गैंग के शूटरों द्वारा रंगदारी मांगने का भंडाफोड़ हो गया। जेल में बंद शातिरों पर पुलिस-प्रशासन शिकंजा नहीं कस पा रहा है। पुलिस की लापरवाही कुख्यात को बढ़ावा दे रही है।


पेशी पर क्यों दी जाती छूट
जेल से पेशी पर आए बदमाशों को पुलिस खुली छूट दे रही है। रंगदारी मांगना, लोगों से बातचीत करना और मेहमाननवाजी करना कचहरी में खुलेआम चल रहा है। लेकिन इसके बावजूद पुलिस अधिकारी गंभीर नहीं है। पुलिस की यह छूट कचहरी या अन्य जगहों पर बड़ी वारदात करा सकती है। बदमाश लगातार लोगों को धमकी देकर रंगदारी मांग रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed